स्वर्गीय रूपी सोरेन के निधन पर झामुमो फतेहपुर प्रखंड कार्यालय में शोक सभा, दी गई श्रद्धांजलि जामताड़ा में बाल संरक्षण इकाई के रिक्त पदों पर जल्द होगी नियुक्ति, बाल विवाह रोकने पर जोर जामताड़ा में चार विद्यालय बनेंगे मुख्यमंत्री उत्कृष्ट विद्यालय, आयुष्मान कार्ड में तेजी लाने का निर्देश चतरा एसपी अनिमेष नैथानी के त्वरित कार्रवाई से पंचायत भवन चोरीकांड का खुलासा, चार आरोपी गिरफ्तार; चोरी के सामान बरामद दुर्गा पूजा को लेकर चार थाना क्षेत्रों में पुलिस का फ्लैग मार्च,मैदान पर स्वयं उतरे पुलिस कप्तान शंभू कुमार सिंह राजा कोलियरी में दुर्गा पूजा पंडाल का उद्घाटन, विधानसभा अध्यक्ष रवींद्रनाथ महतो हुए शामिल

बागडेहरी में भाजपा मंडल की मासिक बैठक आयोजित, संगठन की मजबूती पर हुई चर्चा

खबर सुनने के लिए यहां पर दबाए

बागडेहरी में भाजपा मंडल की मासिक बैठक आयोजित, संगठन की मजबूती पर हुई चर्चा

जामताड़ा: बागडेहरी मंडल अंतर्गत बागडेहरी में भारतीय जनता पार्टी की मासिक बैठक का आयोजन किया गया। बैठक की अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष शुभद्रा बावरी ने की। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में नाला विधानसभा के पूर्व विधायक प्रत्याशी माधव चंद्र महतो उपस्थित रहे।

बैठक के दौरान पार्टी संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत बनाने, कार्यकर्ताओं के बीच आपसी समन्वय स्थापित करने तथा संगठन की आगामी गतिविधियों को लेकर विस्तारपूर्वक चर्चा की गई। साथ ही पार्टी की नीतियों और केंद्र सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को आम जनता तक पहुंचाने पर जोर दिया गया।

मुख्य अतिथि माधव चंद्र महतो ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि किसी भी राजनीतिक संगठन की असली ताकत उसके समर्पित कार्यकर्ता होते हैं। इसलिए सभी कार्यकर्ताओं को एकजुट होकर संगठन हित में कार्य करना चाहिए। उन्होंने कहा कि पार्टी की विचारधारा और जनहित के मुद्दों को लेकर गांव-गांव तक पहुंचने की जरूरत है।

वहीं, मंडल अध्यक्ष शुभद्रा बावरी ने सभी कार्यकर्ताओं से संगठनात्मक कार्यों में सक्रिय भागीदारी निभाने की अपील की। बैठक में मंडल के कई पदाधिकारी एवं भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

और पढ़ें