स्वर्गीय रूपी सोरेन के निधन पर झामुमो फतेहपुर प्रखंड कार्यालय में शोक सभा, दी गई श्रद्धांजलि जामताड़ा में बाल संरक्षण इकाई के रिक्त पदों पर जल्द होगी नियुक्ति, बाल विवाह रोकने पर जोर जामताड़ा में चार विद्यालय बनेंगे मुख्यमंत्री उत्कृष्ट विद्यालय, आयुष्मान कार्ड में तेजी लाने का निर्देश चतरा एसपी अनिमेष नैथानी के त्वरित कार्रवाई से पंचायत भवन चोरीकांड का खुलासा, चार आरोपी गिरफ्तार; चोरी के सामान बरामद दुर्गा पूजा को लेकर चार थाना क्षेत्रों में पुलिस का फ्लैग मार्च,मैदान पर स्वयं उतरे पुलिस कप्तान शंभू कुमार सिंह राजा कोलियरी में दुर्गा पूजा पंडाल का उद्घाटन, विधानसभा अध्यक्ष रवींद्रनाथ महतो हुए शामिल

दुर्गा पूजा को लेकर बागडेहरी थाना में शांति समिति की बैठक आयोजित

खबर सुनने के लिए यहां पर दबाए

दुर्गा पूजा को लेकर बागडेहरी थाना में शांति समिति की बैठक आयोजित

 

जामताड़ा : आगामी दुर्गा पूजा पर्व को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने को लेकर बागडेहरी थाना परिसर में शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। पुलिस अधीक्षक शंभू कुमार सिंह के निर्देश पर आयोजित इस बैठक की अध्यक्षता थाना प्रभारी किशन कुमार ने की।

 

बैठक में दुर्गा पूजा के दौरान विधि-व्यवस्था बनाए रखने, सुरक्षा व्यवस्था दुरुस्त रखने तथा आपसी भाईचारे के साथ त्योहार मनाने को लेकर चर्चा की गई। थाना प्रभारी ने उपस्थित लोगों से अपील की कि सभी समुदाय के लोग आपसी सौहार्द और सामाजिक समरसता बनाए रखते हुए पर्व मनाएं।

 

उन्होंने कहा कि दुर्गा पूजा के दौरान पूजा समितियां प्रशासन द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का पालन करें। पूजा पंडालों में सुरक्षा व्यवस्था का विशेष ध्यान रखें तथा किसी भी प्रकार की अफवाहों पर ध्यान न दें। सोशल मीडिया पर भ्रामक एवं आपत्तिजनक संदेश प्रसारित करने से भी बचने की अपील की गई।

 

बैठक में यह भी कहा गया कि किसी भी तरह की अप्रिय स्थिति उत्पन्न होने पर तत्काल पुलिस को सूचना दें, ताकि समय रहते आवश्यक कार्रवाई की जा सके। थाना प्रभारी ने आश्वस्त किया कि पर्व के दौरान शांति एवं विधि-व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस प्रशासन पूरी तरह सतर्क रहेगा।

 

बैठक में स्थानीय जनप्रतिनिधि, शांति समिति के सदस्य एवं गणमान्य लोग मौजूद रहे।

और पढ़ें