चतरा एसपी अनिमेष नैथानी की त्वरित कार्रवाई से नाबालिग की हत्या का खुलासा, एसपी अनिमेष नैथानी की कार्यशैली की जमकर हो रही है सराहना दुर्गा पूजा को लेकर जामताड़ा में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम, 160 स्थानों पर मजिस्ट्रेट तैनात कुंडहित प्रखंड क्षेत्र के विधवा महिलाओं को लगभग 7 महीने से नहीं मिली पेंशन राशि, दुर्गा पूजा से पहले बढ़ी चिंता स्वर्गीय रूपी सोरेन के निधन पर झामुमो फतेहपुर प्रखंड कार्यालय में शोक सभा, दी गई श्रद्धांजलि जामताड़ा में बाल संरक्षण इकाई के रिक्त पदों पर जल्द होगी नियुक्ति, बाल विवाह रोकने पर जोर जामताड़ा में चार विद्यालय बनेंगे मुख्यमंत्री उत्कृष्ट विद्यालय, आयुष्मान कार्ड में तेजी लाने का निर्देश

बरमेसिया में 1000 एमटी गोदाम और कुंडहित में छह अतिरिक्त कक्षों का होगा शिलान्यास

खबर सुनने के लिए यहां पर दबाए

बरमेसिया में 1000 एमटी गोदाम और कुंडहित में छह अतिरिक्त कक्षों का होगा शिलान्यास

 

जामताड़ा: नाला विधानसभा क्षेत्र में विकास योजनाओं को गति देने के उद्देश्य से 7 अक्टूबर, बुधवार को कई महत्वपूर्ण निर्माण कार्यों का शिलान्यास किया जाएगा। झारखंड विधानसभा अध्यक्ष एवं नाला के स्थानीय विधायक रवींद्र नाथ महतो कुंडहित प्रखंड के बरमेसिया में 1000 एमटी क्षमता वाले गोदाम निर्माण कार्य का शिलान्यास करेंगे। कार्यक्रम दोपहर 12 बजे निर्धारित है।

 

इसके बाद विधानसभा अध्यक्ष कुंडहित स्थित बालिका उत्क्रमित उच्च विद्यालय में छह अतिरिक्त कक्ष निर्माण कार्य का शिलान्यास करेंगे। यह कार्यक्रम दोपहर 12:30 बजे आयोजित किया जाएगा।

 

1000 एमटी क्षमता वाले गोदाम के निर्माण से क्षेत्र में अनाज के सुरक्षित भंडारण की सुविधा बढ़ेगी। इससे किसानों को अपनी उपज के भंडारण में सहूलियत मिलने की उम्मीद है। वहीं, विद्यालय में छह अतिरिक्त कक्षों के निर्माण से छात्राओं के लिए पठन-पाठन की बेहतर व्यवस्था उपलब्ध होगी और कक्षाओं की कमी दूर करने में मदद मिलेगी।

 

दोनों योजनाओं को क्षेत्र के विकास की दृष्टि से महत्वपूर्ण माना जा रहा है। शिलान्यास कार्यक्रम को लेकर संबंधित स्तर पर तैयारियां की जा रही हैं। स्थानीय लोगों को इन निर्माण कार्यों से काफी उम्मीदें हैं।

और पढ़ें