स्वर्गीय रूपी सोरेन के निधन पर झामुमो फतेहपुर प्रखंड कार्यालय में शोक सभा, दी गई श्रद्धांजलि जामताड़ा में बाल संरक्षण इकाई के रिक्त पदों पर जल्द होगी नियुक्ति, बाल विवाह रोकने पर जोर जामताड़ा में चार विद्यालय बनेंगे मुख्यमंत्री उत्कृष्ट विद्यालय, आयुष्मान कार्ड में तेजी लाने का निर्देश चतरा एसपी अनिमेष नैथानी के त्वरित कार्रवाई से पंचायत भवन चोरीकांड का खुलासा, चार आरोपी गिरफ्तार; चोरी के सामान बरामद दुर्गा पूजा को लेकर चार थाना क्षेत्रों में पुलिस का फ्लैग मार्च,मैदान पर स्वयं उतरे पुलिस कप्तान शंभू कुमार सिंह राजा कोलियरी में दुर्गा पूजा पंडाल का उद्घाटन, विधानसभा अध्यक्ष रवींद्रनाथ महतो हुए शामिल

दुर्गापूजा को शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न कराने को लेकर केंद्रीय शांति समिति की बैठक

खबर सुनने के लिए यहां पर दबाए

दुर्गापूजा को शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न कराने को लेकर केंद्रीय शांति समिति की बैठक

 

जामताड़ा : दुर्गापूजा एवं दशहरा पर्व को शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने को लेकर मंगलवार को समाहरणालय स्थित एसजीएसवाई प्रशिक्षण भवन सभागार में केंद्रीय शांति समिति की बैठक हुई। बैठक की अध्यक्षता उपायुक्त आलोक कुमार ने की।

 

बैठक में पूजा पंडालों की सुरक्षा, श्रद्धालुओं के प्रवेश और निकास की अलग व्यवस्था, भीड़ प्रबंधन, यातायात व्यवस्था, जुलूस एवं प्रतिमा विसर्जन के रूट, संवेदनशील स्थानों पर सुरक्षा व्यवस्था सहित विभिन्न बिंदुओं पर चर्चा की गई। उपायुक्त ने सभी पूजा पंडालों का भौतिक सत्यापन कराने, सीसीटीवी कैमरे लगाने और आपातकालीन निकास की व्यवस्था सुनिश्चित करने का निर्देश दिया।

 

उन्होंने महिलाओं और बच्चों की सुरक्षा, अग्निशमन व्यवस्था, पेयजल, शौचालय, स्वच्छता, पार्किंग तथा बिजली की निर्बाध व्यवस्था पर भी विशेष ध्यान देने को कहा। ड्रोन और सीसीटीवी के माध्यम से निगरानी रखने तथा सोशल मीडिया पर अफवाह फैलाने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए गए।

 

पुलिस अधीक्षक शम्भू कुमार सिंह ने पूजा के दौरान पर्याप्त पुलिस बल की तैनाती की जानकारी देते हुए अश्लील गाने, भड़काऊ सामग्री और धार्मिक उन्माद फैलाने वाले संदेशों पर कड़ी कार्रवाई की चेतावनी दी। उन्होंने वाहन जांच अभियान तेज करने तथा नाबालिग चालकों पर अंकुश लगाने की बात कही। बैठक में प्रशासनिक पदाधिकारी, पुलिस अधिकारी, पूजा समितियों के सदस्य एवं शांति समिति के सदस्य उपस्थित रहे।

और पढ़ें