स्वर्गीय रूपी सोरेन के निधन पर झामुमो फतेहपुर प्रखंड कार्यालय में शोक सभा, दी गई श्रद्धांजलि जामताड़ा में बाल संरक्षण इकाई के रिक्त पदों पर जल्द होगी नियुक्ति, बाल विवाह रोकने पर जोर जामताड़ा में चार विद्यालय बनेंगे मुख्यमंत्री उत्कृष्ट विद्यालय, आयुष्मान कार्ड में तेजी लाने का निर्देश चतरा एसपी अनिमेष नैथानी के त्वरित कार्रवाई से पंचायत भवन चोरीकांड का खुलासा, चार आरोपी गिरफ्तार; चोरी के सामान बरामद दुर्गा पूजा को लेकर चार थाना क्षेत्रों में पुलिस का फ्लैग मार्च,मैदान पर स्वयं उतरे पुलिस कप्तान शंभू कुमार सिंह राजा कोलियरी में दुर्गा पूजा पंडाल का उद्घाटन, विधानसभा अध्यक्ष रवींद्रनाथ महतो हुए शामिल

जनता दरबार में 35 से अधिक शिकायतों पर हुई सुनवाई, एक सप्ताह में समाधान का निर्देश

खबर सुनने के लिए यहां पर दबाए

जनता दरबार में 35 से अधिक शिकायतों पर हुई सुनवाई, एक सप्ताह में समाधान का निर्देश

 

जामताड़ा। उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी आलोक कुमार की अध्यक्षता में मंगलवार को उपायुक्त कार्यालय प्रकोष्ठ में जनता दरबार आयोजित किया गया। इसमें जिले के विभिन्न क्षेत्रों से पहुंचे 35 से अधिक लोगों ने अपनी समस्याएं और शिकायतें रखीं। उपायुक्त ने सभी मामलों को गंभीरता से सुनते हुए संबंधित अधिकारियों को त्वरित कार्रवाई के निर्देश दिए।

 

जनता दरबार में राशन कार्ड, मुआवजा, आंगनवाड़ी सहायिका चयन में अनियमितता, भूमि विवाद, सरकारी जमीन पर अतिक्रमण, बिजली बिल, पीएम आवास, जन्म एवं जाति प्रमाण पत्र, पेंशन, पेयजल, सड़क किनारे झाड़ियों की सफाई, म्यूटेशन, पारिवारिक लाभ, आरटीआई सहित कई मामले सामने आए। कई शिकायतों का मौके पर ही समाधान किया गया, जबकि अन्य मामलों को संबंधित विभागों को भेजते हुए एक सप्ताह के भीतर निष्पादन कर कार्यालय को अवगत कराने का निर्देश दिया गया।

 

अधिक बिजली बिल की शिकायत पर विद्युत विभाग के कार्यपालक अभियंता को त्वरित सुधार के निर्देश दिए गए। वहीं विधवा पेंशन से वंचित महिला को योजना का लाभ दिलाने तथा आधार कार्ड नहीं बन पाने की शिकायत पर आवश्यक कार्रवाई का निर्देश दिया गया।

 

गृह रक्षकों के नव नामांकन की मांग पर युवाओं ने विज्ञापन प्रकाशित करने का आग्रह किया। उपायुक्त ने इस दिशा में शीघ्र पहल का आश्वासन दिया। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि लोगों को अनावश्यक रूप से कार्यालयों के चक्कर न लगाने पड़ें और उनके कार्यों का समयबद्ध निष्पादन सुनिश्चित हो।

और पढ़ें