विधानसभाध्यक्ष रवींद्रनाथ महतो ने नेमरा पहुंचकर स्वर्गीय रूपी सोरेन को दी श्रद्धांजलि, शोकाकुल परिवार के प्रति जताया संवेदना चतरा एसपी अनिमेष नैथानी की त्वरित कार्रवाई से नाबालिग की हत्या का खुलासा, एसपी अनिमेष नैथानी की कार्यशैली की जमकर हो रही है सराहना दुर्गा पूजा को लेकर जामताड़ा में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम, 160 स्थानों पर मजिस्ट्रेट तैनात कुंडहित प्रखंड क्षेत्र के विधवा महिलाओं को लगभग 7 महीने से नहीं मिली पेंशन राशि, दुर्गा पूजा से पहले बढ़ी चिंता स्वर्गीय रूपी सोरेन के निधन पर झामुमो फतेहपुर प्रखंड कार्यालय में शोक सभा, दी गई श्रद्धांजलि जामताड़ा में बाल संरक्षण इकाई के रिक्त पदों पर जल्द होगी नियुक्ति, बाल विवाह रोकने पर जोर

जितिया पर्व के समापन पर क्रिकेट टूर्नामेंट में बतौर मुख्य अतिथि पहूंचे भाजपा नेता मनोज गोस्वामी, तारापेटिया की टीम बनी विजेता

खबर सुनने के लिए यहां पर दबाए

जितिया पर्व के समापन पर क्रिकेट टूर्नामेंट में बतौर मुख्य अतिथि पहूंचे भाजपा नेता मनोज गोस्वामी, तारापेटिया की टीम बनी विजेता

 

जामताड़ा: भारतीय जनता पार्टी की ओर से जितिया पर्व के समापन के अवसर पर नाला विधानसभा अंतर्गत भूड़ीसिमल गांव में एक दिवसीय क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता का उद्घाटन नाला विधानसभा क्षेत्र के भाजपा युवा नेता मनोज गोस्वामी ने फीता काटकर किया।

 

टूर्नामेंट में कुल आठ टीमों ने हिस्सा लिया। सभी मुकाबले पांच-पांच ओवर के खेले गए। खिलाड़ियों ने बेहतर प्रदर्शन करते हुए दर्शकों का खूब मनोरंजन किया। प्रतियोगिता का फाइनल मुकाबला रंगमटिया और तारापेटिया की टीम के बीच खेला गया। रोमांचक मुकाबले में तारापेटिया की टीम ने तीन विकेट से जीत दर्ज कर खिताब अपने नाम किया।

 

फाइनल मुकाबले के बाद भाजपा युवा नेता मनोज गोस्वामी ने विजेता टीम को ट्रॉफी और नगद पुरस्कार देकर सम्मानित किया। उन्होंने खिलाड़ियों का उत्साह बढ़ाते हुए खेल को आपसी भाईचारे और अनुशासन का माध्यम बताया।

 

कार्यक्रम में जामजोरी पंचायत समिति सदस्य तपन, राजकुमार रविदास, अशोक रविदास और नंदू बावरी समेत बड़ी संख्या में ग्रामीण एवं खेलप्रेमी मौजूद रहे। आयोजन को लेकर ग्रामीणों में खासा उत्साह देखा गया।

और पढ़ें