विधानसभाध्यक्ष रवींद्रनाथ महतो ने नेमरा पहुंचकर स्वर्गीय रूपी सोरेन को दी श्रद्धांजलि, शोकाकुल परिवार के प्रति जताया संवेदना चतरा एसपी अनिमेष नैथानी की त्वरित कार्रवाई से नाबालिग की हत्या का खुलासा, एसपी अनिमेष नैथानी की कार्यशैली की जमकर हो रही है सराहना दुर्गा पूजा को लेकर जामताड़ा में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम, 160 स्थानों पर मजिस्ट्रेट तैनात कुंडहित प्रखंड क्षेत्र के विधवा महिलाओं को लगभग 7 महीने से नहीं मिली पेंशन राशि, दुर्गा पूजा से पहले बढ़ी चिंता स्वर्गीय रूपी सोरेन के निधन पर झामुमो फतेहपुर प्रखंड कार्यालय में शोक सभा, दी गई श्रद्धांजलि जामताड़ा में बाल संरक्षण इकाई के रिक्त पदों पर जल्द होगी नियुक्ति, बाल विवाह रोकने पर जोर

10 अक्टूबर को जामताड़ा के सभी मतदान केंद्रों पर लगेगा मेगा हेल्प डेस्क कैंप

खबर सुनने के लिए यहां पर दबाए

10 अक्टूबर को जामताड़ा के सभी मतदान केंद्रों पर लगेगा मेगा हेल्प डेस्क कैंप

जामताड़ा। मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR-2026) के तहत आगामी 10 अक्टूबर को जिले के सभी मतदान केंद्रों पर मेगा हेल्प डेस्क कैंप का आयोजन किया जाएगा। अभियान का उद्देश्य लंबित मतदाता संबंधी मामलों का निष्पादन, पात्र नागरिकों का मतदाता सूची में पंजीकरण तथा सूची में आवश्यक सुधार सुनिश्चित करना है।

जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त आलोक कुमार ने सभी संबंधित पदाधिकारियों को कैंप को प्रभावी एवं परिणामोन्मुख बनाने का निर्देश दिया है। अभियान के दौरान प्रत्येक मतदान केंद्र पर बीएलओ एवं बीएलए-2 की चौथी बैठक तथा चुनाव पाठशाला का भी आयोजन होगा।

कैंप में नो मैपिंग अथवा एनोमली के कारण नोटिस प्राप्त पात्र मतदाताओं को आवश्यक दस्तावेज उपलब्ध कराने और सत्यापन प्रक्रिया पूरी कराने में सहायता दी जाएगी। इसके अलावा ऐसे मतदाताओं की सूची तैयार की जाएगी, जिनके नाम, जन्मस्थान अथवा माता-पिता के भारत में जन्मस्थान से संबंधित आवश्यक दस्तावेज उपलब्ध नहीं हैं।

18 वर्ष या उससे अधिक आयु के ऐसे युवाओं को भी चिन्हित किया जाएगा, जिन्होंने अब तक मतदाता के रूप में पंजीकरण नहीं कराया है। प्रवासी मतदाताओं तथा प्रपत्र-8 से संबंधित लंबित मामलों का भी निष्पादन किया जाएगा। प्रशासन का लक्ष्य है कि कोई भी पात्र मतदाता अपने मताधिकार से वंचित न रहे और मतदाता सूची को त्रुटिरहित बनाया जा सके।

और पढ़ें