स्वर्गीय रूपी सोरेन के निधन पर झामुमो फतेहपुर प्रखंड कार्यालय में शोक सभा, दी गई श्रद्धांजलि जामताड़ा में बाल संरक्षण इकाई के रिक्त पदों पर जल्द होगी नियुक्ति, बाल विवाह रोकने पर जोर जामताड़ा में चार विद्यालय बनेंगे मुख्यमंत्री उत्कृष्ट विद्यालय, आयुष्मान कार्ड में तेजी लाने का निर्देश चतरा एसपी अनिमेष नैथानी के त्वरित कार्रवाई से पंचायत भवन चोरीकांड का खुलासा, चार आरोपी गिरफ्तार; चोरी के सामान बरामद दुर्गा पूजा को लेकर चार थाना क्षेत्रों में पुलिस का फ्लैग मार्च,मैदान पर स्वयं उतरे पुलिस कप्तान शंभू कुमार सिंह राजा कोलियरी में दुर्गा पूजा पंडाल का उद्घाटन, विधानसभा अध्यक्ष रवींद्रनाथ महतो हुए शामिल

रूपी सोरेन के निधन पर विधानसभा अध्यक्ष रविंद्र नाथ महतो ने जताया गहरा दुख

खबर सुनने के लिए यहां पर दबाए

रूपी सोरेन के निधन पर विधानसभा अध्यक्ष रविंद्र नाथ महतो ने जताया गहरा दुख

निजाम खान

नाला। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की माता एवं झारखंड मुक्ति मोर्चा के वरिष्ठ नेता परिवार से जुड़ी रूपी सोरेन के निधन की खबर से क्षेत्र में शोक की लहर है। उनके निधन पर नाला के स्थानीय विधायक सह झारखंड विधानसभा अध्यक्ष रविंद्र नाथ महतो ने गहरा दुख एवं संवेदना व्यक्त की है।

विधानसभा अध्यक्ष रविंद्र नाथ महतो ने शोक संदेश में कहा कि रूपी सोरेन का निधन अत्यंत पीड़ादायक और अपूरणीय क्षति है। उन्होंने दिवंगत आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना करते हुए शोक संतप्त मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन एवं उनके पूरे परिवार को इस दुख की घड़ी में धैर्य और संबल प्रदान करने की कामना की।

उन्होंने कहा कि माता का साया उठ जाना जीवन की सबसे बड़ी पीड़ाओं में से एक है। रूपी सोरेन का स्नेह, ममता और आशीर्वाद परिवार के लिए हमेशा प्रेरणास्रोत रहेगा। उनके निधन से सामाजिक और राजनीतिक क्षेत्र में भी गहरा शोक व्याप्त है।

रविंद्र नाथ महतो ने कहा कि दुख की इस घड़ी में वे शोकाकुल परिवार के साथ खड़े हैं। उन्होंने ईश्वर से प्रार्थना की कि दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान प्रदान करें और परिवार को इस असहनीय पीड़ा को सहने की शक्ति दें।

और पढ़ें