चतरा एसपी अनिमेष नैथानी की त्वरित कार्रवाई से नाबालिग की हत्या का खुलासा, एसपी अनिमेष नैथानी की कार्यशैली की जमकर हो रही है सराहना दुर्गा पूजा को लेकर जामताड़ा में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम, 160 स्थानों पर मजिस्ट्रेट तैनात कुंडहित प्रखंड क्षेत्र के विधवा महिलाओं को लगभग 7 महीने से नहीं मिली पेंशन राशि, दुर्गा पूजा से पहले बढ़ी चिंता स्वर्गीय रूपी सोरेन के निधन पर झामुमो फतेहपुर प्रखंड कार्यालय में शोक सभा, दी गई श्रद्धांजलि जामताड़ा में बाल संरक्षण इकाई के रिक्त पदों पर जल्द होगी नियुक्ति, बाल विवाह रोकने पर जोर जामताड़ा में चार विद्यालय बनेंगे मुख्यमंत्री उत्कृष्ट विद्यालय, आयुष्मान कार्ड में तेजी लाने का निर्देश

सड़क परियोजनाओं में तेजी लाने का निर्देश, मुआवजा भुगतान में आएगी तेजी

खबर सुनने के लिए यहां पर दबाए

सड़क परियोजनाओं में तेजी लाने का निर्देश, मुआवजा भुगतान में आएगी तेजी

 

जामताड़ा: समाहरणालय सभागार में शुक्रवार को जिला भू अर्जन विभाग के अंतर्गत संचालित विभिन्न सड़क एवं आधारभूत संरचना परियोजनाओं की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता अपर समाहर्ता पूनम कच्छप ने की। इस दौरान परियोजनाओं की प्रगति, भूमि अधिग्रहण, रैयतों के मुआवजा भुगतान और निर्माण कार्यों में आ रही तकनीकी अड़चनों की समीक्षा की गई।

 

बैठक में राष्ट्रीय उच्च पथ संख्या-419 के अंतर्गत कानगोई में रेल ओवरब्रिज (आरओबी) निर्माण, रूपनारायणपुर से पोखरिया मोड़, गोलपहाड़ी एवं भंडारो एनएच परियोजना, गोविंदपुर-साहेबगंज पथ, जामताड़ा-करमाटांड़-लहरजोरी पथ, बेवा बाईपास, धतुला मोड़-नाला पथ सहित कई महत्वपूर्ण परियोजनाओं की अद्यतन स्थिति की जानकारी ली गई।

 

इसके अलावा मोहनाबांक-नाला पथ के चौड़ीकरण एवं मजबूतीकरण, करमाटांड़-विद्यासागर स्टेशन के बीच आरओबी निर्माण तथा रक्सौल-हल्दिया ग्रीनफील्ड एक्सप्रेसवे के पैकेज-2 समेत अन्य परियोजनाओं की भी समीक्षा की गई।

 

अपर समाहर्ता ने संबंधित अधिकारियों को भूमि अधिग्रहण की प्रक्रिया में तेजी लाने और रैयतों के मुआवजा भुगतान का कार्य प्राथमिकता के आधार पर पूरा करने का निर्देश दिया। उन्होंने वाउचर संग्रह तथा तकनीकी समस्याओं के समाधान पर भी जोर दिया, ताकि परियोजनाओं का क्रियान्वयन समयबद्ध तरीके से सुनिश्चित हो सके।

 

बैठक में जिला भू अर्जन पदाधिकारी, एनएचएआई, पथ प्रमंडल, विद्युत विभाग के अभियंता तथा संबंधित अंचल अधिकारी मौजूद थे।

और पढ़ें