चतरा एसपी अनिमेष नैथानी की त्वरित कार्रवाई से नाबालिग की हत्या का खुलासा, एसपी अनिमेष नैथानी की कार्यशैली की जमकर हो रही है सराहना दुर्गा पूजा को लेकर जामताड़ा में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम, 160 स्थानों पर मजिस्ट्रेट तैनात कुंडहित प्रखंड क्षेत्र के विधवा महिलाओं को लगभग 7 महीने से नहीं मिली पेंशन राशि, दुर्गा पूजा से पहले बढ़ी चिंता स्वर्गीय रूपी सोरेन के निधन पर झामुमो फतेहपुर प्रखंड कार्यालय में शोक सभा, दी गई श्रद्धांजलि जामताड़ा में बाल संरक्षण इकाई के रिक्त पदों पर जल्द होगी नियुक्ति, बाल विवाह रोकने पर जोर जामताड़ा में चार विद्यालय बनेंगे मुख्यमंत्री उत्कृष्ट विद्यालय, आयुष्मान कार्ड में तेजी लाने का निर्देश

कुंडहित में स्वर्गीय रूपी सोरेन को श्रद्धांजलि देने के लिए झामुमो ने आयोजित की शोकसभा

खबर सुनने के लिए यहां पर दबाए

कुंडहित में स्वर्गीय रूपी सोरेन को श्रद्धांजलि देने के लिए झामुमो ने आयोजित की शोकसभा

 

जामताड़ा: झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की माता स्वर्गीय रूपी सोरेन के निधन पर झारखंड मुक्ति मोर्चा की कुंडहित प्रखंड कमेटी की ओर से शोकसभा आयोजित की गई। इस दौरान पार्टी के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने दिवंगत रूपी सोरेन के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी और उनकी आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की।

 

शोकसभा में उपस्थित नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने शोकाकुल सोरेन परिवार के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त की। वक्ताओं ने कहा कि मां का निधन किसी भी परिवार के लिए अपूरणीय क्षति होती है। इस दुख की घड़ी में परिवार के सदस्यों को गहरा मानसिक आघात पहुंचता है, जिसकी भरपाई संभव नहीं है।

 

उन्होंने कहा कि स्वर्गीय रूपी सोरेन के निधन से सोरेन परिवार को अपूरणीय क्षति हुई है। इस कठिन समय में झारखंड मुक्ति मोर्चा के कार्यकर्ता और पूरा झारखंड परिवार के दुख में सहभागी हैं।

 

कार्यक्रम के दौरान माहौल गमगीन रहा। उपस्थित सभी लोगों ने दिवंगत आत्मा की शांति और शोक संतप्त परिवार को इस असहनीय दुख को सहन करने की शक्ति प्रदान करने की कामना की।

 

शोकसभा के अंत में सभी ने मौन रखकर स्वर्गीय रूपी सोरेन को श्रद्धांजलि अर्पित की। पार्टी कार्यकर्ताओं ने दुख की इस घड़ी में शोकाकुल परिवार के प्रति अपनी एकजुटता और संवेदना व्यक्त की।

और पढ़ें