स्वर्गीय रूपी सोरेन के निधन पर झामुमो फतेहपुर प्रखंड कार्यालय में शोक सभा, दी गई श्रद्धांजलि जामताड़ा में बाल संरक्षण इकाई के रिक्त पदों पर जल्द होगी नियुक्ति, बाल विवाह रोकने पर जोर जामताड़ा में चार विद्यालय बनेंगे मुख्यमंत्री उत्कृष्ट विद्यालय, आयुष्मान कार्ड में तेजी लाने का निर्देश चतरा एसपी अनिमेष नैथानी के त्वरित कार्रवाई से पंचायत भवन चोरीकांड का खुलासा, चार आरोपी गिरफ्तार; चोरी के सामान बरामद दुर्गा पूजा को लेकर चार थाना क्षेत्रों में पुलिस का फ्लैग मार्च,मैदान पर स्वयं उतरे पुलिस कप्तान शंभू कुमार सिंह राजा कोलियरी में दुर्गा पूजा पंडाल का उद्घाटन, विधानसभा अध्यक्ष रवींद्रनाथ महतो हुए शामिल

जामताड़ा में जन वितरण प्रणाली के डीलरों ने लंबित कमीशन भुगतान की उठाई मांग

खबर सुनने के लिए यहां पर दबाए

जामताड़ा में जन वितरण प्रणाली के डीलरों ने लंबित कमीशन भुगतान की उठाई मांग

 

दुर्गा पूजा से पहले सितंबर 2026 तक का बकाया कमीशन भुगतान कराने को लेकर उपायुक्त को सौंपा ज्ञापन

 

 

जामताड़ा: फेयर प्राइस शॉप डीलर एसोसिएशन की ओर से जन वितरण प्रणाली के डीलरों के लंबित कमीशन का भुगतान जल्द कराने की मांग को लेकर मंगलवार, 13 अक्टूबर को जामताड़ा के उपायुक्त के जनता दरबार में ज्ञापन सौंपा गया। एसोसिएशन ने सितंबर 2026 तक के बकाया कमीशन का भुगतान दुर्गा पूजा के मद्देनजर जल्द से जल्द सुनिश्चित कराने की मांग की।

 

एसोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष मोहन प्रसाद भैया और मीडिया प्रभारी देव कुमार साव ने बताया कि डीलरों के लंबित कमीशन भुगतान का मुद्दा प्रदेश स्तर पर उठाया गया है। इस संबंध में पांच अक्टूबर को खाद्य आपूर्ति विभाग के सचिव के समक्ष भी मामला रखा गया था। उस दौरान सचिव ने सितंबर माह तक के कमीशन का भुगतान दुर्गा पूजा से पहले करने का आश्वासन दिया था।

 

एसोसिएशन ने उपायुक्त से डीलरों की आर्थिक परेशानियों को देखते हुए बकाया राशि का भुगतान शीघ्र कराने के लिए आवश्यक पहल करने का आग्रह किया। संगठन के प्रतिनिधियों ने कहा कि जन वितरण प्रणाली के माध्यम से आम लोगों तक खाद्यान्न पहुंचाने में डीलरों की महत्वपूर्ण भूमिका है।

 

ऐसे में डीलरों को उनके कार्य के अनुरूप कमीशन का भुगतान समय पर होना जरूरी है। एसोसिएशन ने प्रशासन से इस मामले में सकारात्मक पहल करते हुए लंबित भुगतान सुनिश्चित कराने की मांग की।

और पढ़ें