किस्टोपुर-लखियारा में RCM की ओर से निःशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर आयोजित, ग्राहकों को मिले उपहार
जामताड़ा: किस्टोपुर-लखियारा में RCM की ओर से निःशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में लोगों को स्वास्थ्य जांच की सुविधा उपलब्ध कराई गई। इसके साथ ही कंपनी से लगातार छह महीने तक खरीदारी पूरी करने वाले ग्राहकों को निःशुल्क उत्पाद उपहार स्वरूप वितरित किए गए।
उक्त बातों की जानकारी आरसीएम के डिस्ट्रीब्यूटर पिंकी दास ने बताते हुए कही कि कार्यक्रम का उद्देश्य लोगों को स्वास्थ्य जांच की सुविधा उपलब्ध कराने के साथ-साथ नियमित ग्राहकों को प्रोत्साहित करना था। छह महीने तक खरीदारी पूरी करने वाले ग्राहकों को उपहार मिलने से उनमें खुशी देखी गई। इस पहल से ग्राहकों में उत्साह का माहौल रहा।
RCM की ओर से उपहार प्राप्त करने वाले ग्राहकों में गौरमणि सोरेन(डीवीसी पाड़ा), शेख मुबारक मूला(कस्ता),सरस्वती दास(धोबना) मोहन दास, (धोबना) और शांति दास (सालदुहा) शामिल हैं। सभी ग्राहकों को कंपनी की ओर से निःशुल्क उत्पाद प्रदान किए गए।
स्वास्थ्य जांच शिविर के आयोजन से क्षेत्र के लोगों को स्वास्थ्य संबंधी जांच कराने का अवसर मिला। वहीं, नियमित खरीदारी करने वाले ग्राहकों को सम्मानित करने की इस पहल की भी सराहना की गई।
स्थानीय स्तर पर इस तरह के कार्यक्रमों से लोगों को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करने और ग्राहकों के साथ बेहतर संबंध बनाने में मदद मिलती है। कार्यक्रम के माध्यम से स्वास्थ्य सेवा और ग्राहक प्रोत्साहन, दोनों पर ध्यान दिया गया।









