स्वर्गीय रूपी सोरेन के निधन पर झामुमो फतेहपुर प्रखंड कार्यालय में शोक सभा, दी गई श्रद्धांजलि जामताड़ा में बाल संरक्षण इकाई के रिक्त पदों पर जल्द होगी नियुक्ति, बाल विवाह रोकने पर जोर जामताड़ा में चार विद्यालय बनेंगे मुख्यमंत्री उत्कृष्ट विद्यालय, आयुष्मान कार्ड में तेजी लाने का निर्देश चतरा एसपी अनिमेष नैथानी के त्वरित कार्रवाई से पंचायत भवन चोरीकांड का खुलासा, चार आरोपी गिरफ्तार; चोरी के सामान बरामद दुर्गा पूजा को लेकर चार थाना क्षेत्रों में पुलिस का फ्लैग मार्च,मैदान पर स्वयं उतरे पुलिस कप्तान शंभू कुमार सिंह राजा कोलियरी में दुर्गा पूजा पंडाल का उद्घाटन, विधानसभा अध्यक्ष रवींद्रनाथ महतो हुए शामिल

जामताड़ा में किसानों को समेकित कृषि प्रणाली, दलहन व सब्जी की खेती का प्रशिक्षण

खबर सुनने के लिए यहां पर दबाए

जामताड़ा में किसानों को समेकित कृषि प्रणाली, दलहन व सब्जी की खेती का प्रशिक्षण

जामताड़ा: कृषि विज्ञान केंद्र, जामताड़ा की ओर से कुंडहित प्रखंड के कुंडहित पंचायत भवन में समेकित कृषि प्रणाली तथा बाबूपुर पंचायत भवन में दलहन एवं सब्जी की खेती पर प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। आत्मा, जामताड़ा के प्रायोजन में आयोजित कार्यक्रम का उद्देश्य किसानों को वैज्ञानिक खेती की जानकारी देकर उत्पादन और आय बढ़ाने के लिए प्रोत्साहित करना था।

 

कुंडहित में किसानों को समेकित कृषि प्रणाली के तहत फसल उत्पादन, पशुपालन, बागवानी और अन्य कृषि गतिविधियों को एक साथ अपनाने की जानकारी दी गई। वहीं, बाबूपुर में दलहन एवं सब्जियों की उन्नत खेती, बेहतर बीजों का चयन, खाद-उर्वरक का संतुलित उपयोग और फसल प्रबंधन की तकनीकें बताई गईं।

 

प्रशिक्षण में कृषि विज्ञान केंद्र के प्रधान वैज्ञानिक डॉ. संजय कुमार सहित डॉ. अंजलि मिश्रा, डॉ. देवकांत प्रसाद और रमन श्रीवास्तव ने किसानों को तकनीकी मार्गदर्शन दिया। मौके पर प्रखंड कृषि कार्यालय के बीटीएम सुजीत कुमार सिंह, बीएओ मनोरंजन मिर्धा और एटीएम अमीर हेम्ब्रम भी उपस्थित रहे।

 

कार्यक्रम में सतिलाल टुडू, बाबन नायक, मंगल टुडू और बिस्वाजी सोरेन सहित कई किसानों ने भाग लिया। वैज्ञानिकों ने किसानों को कम लागत में अधिक उत्पादन प्राप्त करने, उपलब्ध संसाधनों का बेहतर उपयोग करने और कृषि संबंधी समस्याओं के समाधान के लिए वैज्ञानिक सलाह लेने के प्रति जागरूक किया।

और पढ़ें