स्वर्गीय रूपी सोरेन के निधन पर झामुमो फतेहपुर प्रखंड कार्यालय में शोक सभा, दी गई श्रद्धांजलि जामताड़ा में बाल संरक्षण इकाई के रिक्त पदों पर जल्द होगी नियुक्ति, बाल विवाह रोकने पर जोर जामताड़ा में चार विद्यालय बनेंगे मुख्यमंत्री उत्कृष्ट विद्यालय, आयुष्मान कार्ड में तेजी लाने का निर्देश चतरा एसपी अनिमेष नैथानी के त्वरित कार्रवाई से पंचायत भवन चोरीकांड का खुलासा, चार आरोपी गिरफ्तार; चोरी के सामान बरामद दुर्गा पूजा को लेकर चार थाना क्षेत्रों में पुलिस का फ्लैग मार्च,मैदान पर स्वयं उतरे पुलिस कप्तान शंभू कुमार सिंह राजा कोलियरी में दुर्गा पूजा पंडाल का उद्घाटन, विधानसभा अध्यक्ष रवींद्रनाथ महतो हुए शामिल

जामताड़ा में खाद की कालाबाजारी पर होगी कार्रवाई, किसानों को बागवानी से जोड़ने पर जोर

खबर सुनने के लिए यहां पर दबाए

जामताड़ा में खाद की कालाबाजारी पर होगी कार्रवाई, किसानों को बागवानी से जोड़ने पर जोर

जामताड़ा: समाहरणालय सभागार में बुधवार को कृषि, उद्यान, आत्मा एवं भूमि संरक्षण विभाग की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में कृषि योजनाओं की प्रगति, बीज वितरण, उर्वरक उपलब्धता, मृदा स्वास्थ्य जांच और किसानों को सरकारी योजनाओं का लाभ पहुंचाने सहित विभिन्न मुद्दों पर चर्चा हुई।

 

बैठक में अधिकारियों को योजनाओं का पारदर्शी तरीके से क्रियान्वयन सुनिश्चित करने तथा जरूरतमंद किसानों को प्राथमिकता देने का निर्देश दिया गया। खाद की कालाबाजारी और निर्धारित मूल्य से अधिक कीमत पर बिक्री की शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए नियमित जांच अभियान चलाने को कहा गया। अनियमितता पाए जाने पर संबंधित खाद-बीज दुकानों के लाइसेंस रद्द करने और नियमानुसार कार्रवाई करने का निर्देश दिया गया।

 

किसानों की आय बढ़ाने के उद्देश्य से बागवानी को प्रोत्साहित करने पर भी जोर दिया गया। किसानों को ड्रैगन फ्रूट, केला, पपीता, आम, अमरूद, लीची, नींबू, आंवला, कटहल, सब्जियों, मशरूम, प्याज और लहसुन की खेती से जोड़ने की बात कही गई।

 

भूमि संरक्षण विभाग की तालाब जीर्णोद्धार, पंपसेट वितरण, डीप बोरिंग और परकोलेशन टैंक जैसी योजनाओं की भी समीक्षा हुई। अधिकारियों को लाभुकों का सत्यापन कर योग्य किसानों का चयन पारदर्शी तरीके से करने का निर्देश दिया गया।

 

बैठक में बताया गया कि जनवरी से अब तक जिले में 1,156.33 मिलीमीटर बारिश हुई है, जो सामान्य वर्षापात का 86.09 प्रतिशत है।

और पढ़ें