स्वर्गीय रूपी सोरेन के निधन पर झामुमो फतेहपुर प्रखंड कार्यालय में शोक सभा, दी गई श्रद्धांजलि जामताड़ा में बाल संरक्षण इकाई के रिक्त पदों पर जल्द होगी नियुक्ति, बाल विवाह रोकने पर जोर जामताड़ा में चार विद्यालय बनेंगे मुख्यमंत्री उत्कृष्ट विद्यालय, आयुष्मान कार्ड में तेजी लाने का निर्देश चतरा एसपी अनिमेष नैथानी के त्वरित कार्रवाई से पंचायत भवन चोरीकांड का खुलासा, चार आरोपी गिरफ्तार; चोरी के सामान बरामद दुर्गा पूजा को लेकर चार थाना क्षेत्रों में पुलिस का फ्लैग मार्च,मैदान पर स्वयं उतरे पुलिस कप्तान शंभू कुमार सिंह राजा कोलियरी में दुर्गा पूजा पंडाल का उद्घाटन, विधानसभा अध्यक्ष रवींद्रनाथ महतो हुए शामिल

जामताड़ा में बाल संरक्षण इकाई के रिक्त पदों पर जल्द होगी नियुक्ति, बाल विवाह रोकने पर जोर

खबर सुनने के लिए यहां पर दबाए

जामताड़ा में बाल संरक्षण इकाई के रिक्त पदों पर जल्द होगी नियुक्ति, बाल विवाह रोकने पर जोर

 

जामताड़ा: जिला बाल कल्याण एवं संरक्षण समिति की बैठक गुरुवार को उपायुक्त आलोक कुमार की अध्यक्षता में आयोजित हुई। बैठक में बाल संरक्षण इकाई में रिक्त पदों पर नियुक्ति, कठिन परिस्थितियों में रहने वाले बच्चों की सहायता तथा बाल विवाह और बाल श्रम की रोकथाम से जुड़े मुद्दों की समीक्षा की गई।

 

बैठक में बताया गया कि जिला बाल संरक्षण इकाई के रिक्त पदों पर नियुक्ति के लिए कुल 400 आवेदन प्राप्त हुए हैं। इनमें 26 दावा एवं आपत्तियां शामिल हैं, जिनके निस्तारण की प्रक्रिया चल रही है। उपायुक्त ने नियुक्ति प्रक्रिया को पारदर्शी रखते हुए निर्धारित समय सीमा के भीतर पूरा करने का निर्देश दिया।

 

उन्होंने कठिन परिस्थितियों में रहने वाले बच्चों को चिह्नित कर स्पॉन्सरशिप एवं फोस्टर केयर योजना से जोड़ने पर जोर दिया। स्पॉन्सरशिप से जुड़े 88 लाभुकों की संचिकाओं के संबंध में एक महीने के भीतर आवश्यक प्रक्रिया पूरी करने का निर्देश बाल कल्याण समिति को दिया गया।

 

उपायुक्त ने बाल विवाह के अधिक मामले सामने आने वाले प्रखंडों में जागरूकता अभियान चलाने और नियमानुसार कार्रवाई करने को कहा। साथ ही प्रखंड स्तर पर गठित बाल कल्याण एवं संरक्षण समितियों को सक्रिय कर नियमित बैठकें आयोजित करने का निर्देश दिया।

 

बैठक में उप विकास आयुक्त असीम किस्पोट्टा, सामाजिक सुरक्षा कोषांग के प्रभारी सहायक निदेशक कयूम अंसारी, जिला बाल संरक्षण पदाधिकारी अंजू पोद्दार सहित अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित थे।

और पढ़ें