स्वर्गीय रूपी सोरेन के निधन पर झामुमो फतेहपुर प्रखंड कार्यालय में शोक सभा, दी गई श्रद्धांजलि जामताड़ा में बाल संरक्षण इकाई के रिक्त पदों पर जल्द होगी नियुक्ति, बाल विवाह रोकने पर जोर जामताड़ा में चार विद्यालय बनेंगे मुख्यमंत्री उत्कृष्ट विद्यालय, आयुष्मान कार्ड में तेजी लाने का निर्देश चतरा एसपी अनिमेष नैथानी के त्वरित कार्रवाई से पंचायत भवन चोरीकांड का खुलासा, चार आरोपी गिरफ्तार; चोरी के सामान बरामद दुर्गा पूजा को लेकर चार थाना क्षेत्रों में पुलिस का फ्लैग मार्च,मैदान पर स्वयं उतरे पुलिस कप्तान शंभू कुमार सिंह राजा कोलियरी में दुर्गा पूजा पंडाल का उद्घाटन, विधानसभा अध्यक्ष रवींद्रनाथ महतो हुए शामिल

जामताड़ा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: तीन साइबर ठग गिरफ्तार, मोबाइल-सिम बरामद

खबर सुनने के लिए यहां पर दबाए

जामताड़ा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: तीन साइबर ठग गिरफ्तार, मोबाइल-सिम बरामद

जामताड़ा: पुलिस ने साइबर अपराध के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए करमाटांड़ थाना क्षेत्र के तेतुलबंधा गांव स्थित एक सुनसान झाड़ी क्षेत्र में छापेमारी कर तीन साइबर अपराधियों को गिरफ्तार किया है। गुप्त सूचना के आधार पर साइबर अपराध थाना की टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपियों को साइबर ठगी करते रंगे हाथों पकड़ा।

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान महेंद्र कुमार मंडल (28), टिंकू कुमार मंडल (26) और विकास कुमार मंडल (24) के रूप में हुई है। तीनों धरूवाडीह गांव, थाना करमाटांड़, जिला जामताड़ा के निवासी हैं। पुलिस ने इनके पास से 7 मोबाइल फोन और 9 सिम कार्ड बरामद किए हैं।

पुलिस जांच में खुलासा हुआ है कि आरोपी बैंक ऑफ बड़ौदा के क्रेडिट कार्ड बंद होने या नया कार्ड जारी कराने के नाम पर लोगों को झांसे में लेते थे। इसके अलावा गूगल पर विभिन्न बैंकों और कंपनियों के फर्जी कस्टमर केयर नंबर डालकर लोगों को कॉल करने के लिए प्रेरित करते थे। आरोपी पीड़ितों से एपीके (APK) फाइल डाउनलोड करवाकर उनके क्रेडिट कार्ड और बैंकिंग संबंधी गोपनीय जानकारी हासिल कर साइबर ठगी को अंजाम देते थे।

इस मामले में साइबर अपराध थाना में संबंधित धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है। पुलिस के अनुसार वर्ष 2026 में जनवरी से अब तक कुल 75 साइबर अपराधियों को गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में भेजा जा चुका है। जामताड़ा पुलिस ने लोगों से साइबर ठगी से सतर्क रहने की अपील की है।

और पढ़ें