विधानसभाध्यक्ष रवींद्रनाथ महतो ने नेमरा पहुंचकर स्वर्गीय रूपी सोरेन को दी श्रद्धांजलि, शोकाकुल परिवार के प्रति जताया संवेदना चतरा एसपी अनिमेष नैथानी की त्वरित कार्रवाई से नाबालिग की हत्या का खुलासा, एसपी अनिमेष नैथानी की कार्यशैली की जमकर हो रही है सराहना दुर्गा पूजा को लेकर जामताड़ा में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम, 160 स्थानों पर मजिस्ट्रेट तैनात कुंडहित प्रखंड क्षेत्र के विधवा महिलाओं को लगभग 7 महीने से नहीं मिली पेंशन राशि, दुर्गा पूजा से पहले बढ़ी चिंता स्वर्गीय रूपी सोरेन के निधन पर झामुमो फतेहपुर प्रखंड कार्यालय में शोक सभा, दी गई श्रद्धांजलि जामताड़ा में बाल संरक्षण इकाई के रिक्त पदों पर जल्द होगी नियुक्ति, बाल विवाह रोकने पर जोर

नाला के किसान निर्मल माजी बने मिसाल, आम बागान और मत्स्यपालन मॉडल का विधानसभाध्यक्ष रविंद्रनाथ महतो ने किया अवलोकन

खबर सुनने के लिए यहां पर दबाए

नाला के किसान निर्मल माजी बने मिसाल, आम बागान और मत्स्यपालन मॉडल का विधानसभाध्यक्ष रविंद्रनाथ महतो ने किया अवलोकन

निजाम खान

जामताड़ा: नाला प्रखंड के मथुरा गांव के प्रगतिशील किसान निर्मल माज़ी के आम बागान एवं मत्स्यपालन परियोजना का नाला विधायक रविंद्रनाथ महतो ने अवलोकन किया। इस दौरान उन्होंने बागवानी और मत्स्यपालन के क्षेत्र में अपनाई जा रही आधुनिक एवं व्यावहारिक तकनीकों की जानकारी ली तथा किसान के प्रयासों की सराहना की।

अवलोकन के दौरान रविंद्रनाथ महतो ने कहा कि निर्मल माज़ी ने सीमित संसाधनों के बावजूद अपनी मेहनत, लगन और दूरदर्शिता से कृषि आधारित आजीविका का एक सफल मॉडल विकसित किया है। उन्होंने कहा कि ऐसे प्रयास किसानों के लिए प्रेरणादायक हैं और ग्रामीण युवाओं को स्वरोजगार एवं आत्मनिर्भरता की दिशा में आगे बढ़ने का संदेश देते हैं।

उन्होंने किसान से उनके अनुभवों की जानकारी ली तथा कृषि, बागवानी और मत्स्यपालन से संबंधित विभिन्न सरकारी योजनाओं और संभावनाओं पर चर्चा की। उन्होंने कहा कि किसानों, बागवानों और मत्स्यपालकों की आय बढ़ाने तथा उन्हें आर्थिक रूप से सशक्त बनाने के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं।

रविंद्रनाथ महतो ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में कृषि और इससे जुड़े व्यवसायों को बढ़ावा देकर रोजगार के नए अवसर सृजित किए जा सकते हैं। उन्होंने प्रगतिशील किसानों को ग्रामीण अर्थव्यवस्था की रीढ़ बताते हुए कहा कि ऐसे किसानों के प्रयासों से गांवों का समग्र विकास और राज्य की समृद्धि सुनिश्चित होगी।

और पढ़ें