0-5 वर्ष के बच्चों के आधार पंजीकरण हेतु पंचायतवार शिविर जारी
जामताड़ा: जिला प्रशासन के निर्देश पर जिले के सभी छह प्रखंडों की 118 पंचायतों तथा दोनों नगर निकायों में 0 से 5 वर्ष तक के बच्चों के आधार पंजीकरण एवं आधार अद्यतन के लिए विशेष शिविर आयोजित किए जा रहे हैं। यह अभियान 10 जून से 16 जून 2026 तक संचालित किया जा रहा है।
शिविरों में प्रतिदिन पूर्वाह्न 10 बजे से अपराह्न 5 बजे तक बच्चों का नया आधार पंजीकरण किया जा रहा है। साथ ही आधार कार्ड में नाम, पता, जन्मतिथि, आयु एवं मोबाइल नंबर से संबंधित त्रुटियों के सुधार और अद्यतन की सुविधा भी उपलब्ध कराई जा रही है। जिला प्रशासन ने अभिभावकों से निर्धारित तिथि एवं स्थल पर पहुंचकर अपने बच्चों का आधार पंजीकरण कराने तथा आवश्यक संशोधन कार्य पूरा कराने की अपील की है।
15 जून 2026 को जामताड़ा प्रखंड के शहरडाल, पंजनियां, दक्षिणबहाल एवं सीडीपीओ कार्यालय परिसर (एनएसी जामताड़ा), नारायणपुर प्रखंड के बोरवा, नारोडीह, चंदाडीह लखनपुर और मदनाडीह, करमाटांड़ प्रखंड के बरादाहा, मट्टांड एवं अलगचुवा, नाला प्रखंड के चकनायापाड़ा, कास्ता और पैकबड़ तथा कुंडहित प्रखंड के भेलुवा एवं बनकाठी पंचायत भवनों में शिविर आयोजित किए जाएंगे।








