विधानसभाध्यक्ष रवींद्रनाथ महतो ने नेमरा पहुंचकर स्वर्गीय रूपी सोरेन को दी श्रद्धांजलि, शोकाकुल परिवार के प्रति जताया संवेदना चतरा एसपी अनिमेष नैथानी की त्वरित कार्रवाई से नाबालिग की हत्या का खुलासा, एसपी अनिमेष नैथानी की कार्यशैली की जमकर हो रही है सराहना दुर्गा पूजा को लेकर जामताड़ा में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम, 160 स्थानों पर मजिस्ट्रेट तैनात कुंडहित प्रखंड क्षेत्र के विधवा महिलाओं को लगभग 7 महीने से नहीं मिली पेंशन राशि, दुर्गा पूजा से पहले बढ़ी चिंता स्वर्गीय रूपी सोरेन के निधन पर झामुमो फतेहपुर प्रखंड कार्यालय में शोक सभा, दी गई श्रद्धांजलि जामताड़ा में बाल संरक्षण इकाई के रिक्त पदों पर जल्द होगी नियुक्ति, बाल विवाह रोकने पर जोर

राज्यसभा चुनाव में बैद्यनाथ राम की जीत पर विधानसभा अध्यक्ष ने दी बधाई

खबर सुनने के लिए यहां पर दबाए

राज्यसभा चुनाव में बैद्यनाथ राम की जीत पर विधानसभा अध्यक्ष ने दी बधाई

रांची: राज्यसभा चुनाव में झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) के प्रत्याशी बैद्यनाथ राम की जीत पर झारखंड विधानसभा अध्यक्ष एवं नाला विधायक रवीन्द्रनाथ महतो ने उन्हें बधाई और शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने कहा कि यह जीत जनविश्वास, सामाजिक न्याय, समर्पण और जनसेवा की राजनीति की जीत है।

 

रवीन्द्रनाथ महतो ने कहा कि बैद्यनाथ राम लंबे समय से जनता के मुद्दों को उठाते रहे हैं और उनके पास व्यापक राजनीतिक एवं सामाजिक अनुभव है। उन्होंने विश्वास जताया कि राज्यसभा सदस्य के रूप में वे झारखंड के हितों और जनता की आकांक्षाओं को राष्ट्रीय मंच पर मजबूती से रखेंगे। साथ ही राज्य और देश के विकास में भी महत्वपूर्ण योगदान देंगे।

 

उन्होंने कहा कि बैद्यनाथ राम का संघर्षशील व्यक्तित्व और दूरदर्शी सोच उन्हें संसद में प्रभावी भूमिका निभाने में सक्षम बनाएगी। उनकी जीत से झारखंड के विकास, सामाजिक न्याय और जनहित से जुड़े मुद्दों को राष्ट्रीय स्तर पर और अधिक मजबूती मिलेगी।

 

विधानसभा अध्यक्ष ने उनके सफल और जनहितकारी संसदीय कार्यकाल की कामना करते हुए उम्मीद जताई कि वे राज्य की प्रगति और जनता के हितों को सर्वोच्च प्राथमिकता देंगे। उन्होंने कहा कि यह जीत झारखंड के लिए सकारात्मक संदेश लेकर आई है और इससे राज्य के विकास को नई दिशा मिलेगी।

और पढ़ें