चतरा एसपी अनिमेष नैथानी की त्वरित कार्रवाई से नाबालिग की हत्या का खुलासा, एसपी अनिमेष नैथानी की कार्यशैली की जमकर हो रही है सराहना दुर्गा पूजा को लेकर जामताड़ा में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम, 160 स्थानों पर मजिस्ट्रेट तैनात कुंडहित प्रखंड क्षेत्र के विधवा महिलाओं को लगभग 7 महीने से नहीं मिली पेंशन राशि, दुर्गा पूजा से पहले बढ़ी चिंता स्वर्गीय रूपी सोरेन के निधन पर झामुमो फतेहपुर प्रखंड कार्यालय में शोक सभा, दी गई श्रद्धांजलि जामताड़ा में बाल संरक्षण इकाई के रिक्त पदों पर जल्द होगी नियुक्ति, बाल विवाह रोकने पर जोर जामताड़ा में चार विद्यालय बनेंगे मुख्यमंत्री उत्कृष्ट विद्यालय, आयुष्मान कार्ड में तेजी लाने का निर्देश

वज्रपात की चपेट में आए अंबा गांव में 2 की मौत पर विधानसभाध्यक्ष ने जताया गहरा दूख

खबर सुनने के लिए यहां पर दबाए

वज्रपात की चपेट में आए अंबा गांव में 2 की मौत पर विधानसभाध्यक्ष ने जताया गहरा दूख

 

निजाम खान

 

जामताड़ा: जिले के कुंडहित प्रखंड अंतर्गत अंबा गांव में वज्रपात की घटना में मृतकों की संख्या बढ़कर दो हो गई है। बीते मंगलवार को आम चुनने गए पांच बच्चों पर अचानक वज्रपात होने से एक 13 वर्षीय बच्ची श्रेया बावरी की मौके पर ही मौत हो गई थी, जबकि 16 वर्षीय दिनु रूईदास गंभीर रूप से घायल हो गया था। अन्य तीन बच्चे भी बेहोश हो गए थे, जिन्हें समय रहते उपचार मिलने से उनकी जान बच गई।

 

घटना के बाद गंभीर रूप से घायल दिनु रूईदास को पहले कुंडहित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया। वहां से उसकी नाजुक स्थिति को देखते हुए पश्चिम बंगाल के सिउड़ी सदर अस्पताल रेफर किया गया था। इलाज के दौरान बुधवार दोपहर करीब दो बजे उसकी भी मौत हो गई। दिनु की मौत की खबर मिलते ही अंबा गांव समेत पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई।

 

इस दुखद घटना पर नाला के स्थानीय विधायक सह झारखंड विधानसभा अध्यक्ष रबीन्द्रनाथ महतो ने गहरा शोक व्यक्त करते हुए दोनों मृतकों को श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्होंने कहा कि इस दुख की घड़ी में वे पीड़ित परिवारों के साथ खड़े हैं। साथ ही संबंधित अधिकारियों को आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी कर मृतकों के परिजनों को शीघ्र मुआवजा उपलब्ध कराने का निर्देश दिया है।

और पढ़ें