विधानसभाध्यक्ष रवींद्रनाथ महतो ने नेमरा पहुंचकर स्वर्गीय रूपी सोरेन को दी श्रद्धांजलि, शोकाकुल परिवार के प्रति जताया संवेदना चतरा एसपी अनिमेष नैथानी की त्वरित कार्रवाई से नाबालिग की हत्या का खुलासा, एसपी अनिमेष नैथानी की कार्यशैली की जमकर हो रही है सराहना दुर्गा पूजा को लेकर जामताड़ा में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम, 160 स्थानों पर मजिस्ट्रेट तैनात कुंडहित प्रखंड क्षेत्र के विधवा महिलाओं को लगभग 7 महीने से नहीं मिली पेंशन राशि, दुर्गा पूजा से पहले बढ़ी चिंता स्वर्गीय रूपी सोरेन के निधन पर झामुमो फतेहपुर प्रखंड कार्यालय में शोक सभा, दी गई श्रद्धांजलि जामताड़ा में बाल संरक्षण इकाई के रिक्त पदों पर जल्द होगी नियुक्ति, बाल विवाह रोकने पर जोर

सिउरी स्पेशलिस्ट हॉस्पिटल बनेगा मेडिकल कॉलेज, क्षेत्र के विकास को मिलेगी नई दिशा

खबर सुनने के लिए यहां पर दबाए

सिउरी स्पेशलिस्ट हॉस्पिटल बनेगा मेडिकल कॉलेज, क्षेत्र के विकास को मिलेगी नई दिशा

 

जामताड़ा। पश्चिम बंगाल विधानसभा के बजट सत्र में बीरभूम जिले के सिउरी स्थित स्पेशलिस्ट हॉस्पिटल को मेडिकल कॉलेज में अपग्रेड करने की घोषणा के बाद क्षेत्र में उत्साह का माहौल है। भाजपा नेता सजल दास ने इस फैसले का स्वागत करते हुए इसे बीरभूम और सीमावर्ती झारखंड के लोगों के लिए ऐतिहासिक उपलब्धि बताया।

उन्होंने कहा कि लंबे समय से मेडिकल शिक्षा और उन्नत स्वास्थ्य सुविधाओं की कमी के कारण क्षेत्र के छात्रों और मरीजों को दूसरे शहरों का रुख करना पड़ता था। मेडिकल कॉलेज बनने से स्थानीय विद्यार्थियों को चिकित्सा शिक्षा के बेहतर अवसर मिलेंगे, वहीं आम लोगों को विशेषज्ञ स्वास्थ्य सेवाएं अपने क्षेत्र में ही उपलब्ध हो सकेंगी। इससे रोजगार के नए अवसर भी सृजित होंगे।

बजट में तीलपाड़ा बैराज को फोरलेन सड़क में विकसित करने और दुर्गापुर-आसनसोल मेट्रो रेल परियोजना को प्राथमिकता देने की घोषणा का भी स्वागत किया गया। सजल दास ने कहा कि इन परियोजनाओं से क्षेत्र की कनेक्टिविटी मजबूत होगी, व्यापार और परिवहन को गति मिलेगी तथा किसानों और आम नागरिकों को लाभ पहुंचेगा।

उन्होंने कहा कि सिउरी मेडिकल कॉलेज का निर्माण क्षेत्र के दशकों पुराने सपने को साकार करेगा और बीरभूम के साथ-साथ झारखंड के सीमावर्ती इलाकों के विकास में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।

और पढ़ें