विधानसभाध्यक्ष रवींद्रनाथ महतो ने नेमरा पहुंचकर स्वर्गीय रूपी सोरेन को दी श्रद्धांजलि, शोकाकुल परिवार के प्रति जताया संवेदना चतरा एसपी अनिमेष नैथानी की त्वरित कार्रवाई से नाबालिग की हत्या का खुलासा, एसपी अनिमेष नैथानी की कार्यशैली की जमकर हो रही है सराहना दुर्गा पूजा को लेकर जामताड़ा में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम, 160 स्थानों पर मजिस्ट्रेट तैनात कुंडहित प्रखंड क्षेत्र के विधवा महिलाओं को लगभग 7 महीने से नहीं मिली पेंशन राशि, दुर्गा पूजा से पहले बढ़ी चिंता स्वर्गीय रूपी सोरेन के निधन पर झामुमो फतेहपुर प्रखंड कार्यालय में शोक सभा, दी गई श्रद्धांजलि जामताड़ा में बाल संरक्षण इकाई के रिक्त पदों पर जल्द होगी नियुक्ति, बाल विवाह रोकने पर जोर

नगरी में क्रिकेट टूर्नामेंट के फाइनल में पहुंचे भाजपा युवा नेता सूरज झा, विजेता-उपविजेता टीम को किया सम्मानित

खबर सुनने के लिए यहां पर दबाए

नगरी में क्रिकेट टूर्नामेंट के फाइनल में पहुंचे भाजपा युवा नेता सूरज झा, विजेता-उपविजेता टीम को किया सम्मानित

जामताड़ा: कुडहित प्रखंड के नगरी गांव में आयोजित एक दिवसीय क्रिकेट टूर्नामेंट का फाइनल मुकाबला उत्साहपूर्ण माहौल में संपन्न हुआ। फाइनल मैच में भाजपा के युवा नेता सूरज झा मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। उन्होंने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए खेल भावना के साथ प्रतियोगिता में भाग लेने की सराहना की।

मुकाबले के समापन पर सूरज झा ने विजेता एवं उपविजेता टीमों को ट्रॉफी और पुरस्कार प्रदान कर सम्मानित किया। उन्होंने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में इस तरह के खेल आयोजन युवाओं की प्रतिभा को निखारने के साथ-साथ आपसी भाईचारे और अनुशासन की भावना को भी मजबूत करते हैं। उन्होंने युवाओं से खेल के साथ-साथ शिक्षा और सामाजिक गतिविधियों में भी सक्रिय भागीदारी निभाने की अपील की।

इस अवसर पर भाजपा मंडल अध्यक्ष वरुण मंडल सहित स्थानीय जनप्रतिनिधि, खेल प्रेमी और बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे। आयोजन को सफल बनाने में स्थानीय युवाओं की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

और पढ़ें