विधानसभाध्यक्ष रवींद्रनाथ महतो ने नेमरा पहुंचकर स्वर्गीय रूपी सोरेन को दी श्रद्धांजलि, शोकाकुल परिवार के प्रति जताया संवेदना चतरा एसपी अनिमेष नैथानी की त्वरित कार्रवाई से नाबालिग की हत्या का खुलासा, एसपी अनिमेष नैथानी की कार्यशैली की जमकर हो रही है सराहना दुर्गा पूजा को लेकर जामताड़ा में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम, 160 स्थानों पर मजिस्ट्रेट तैनात कुंडहित प्रखंड क्षेत्र के विधवा महिलाओं को लगभग 7 महीने से नहीं मिली पेंशन राशि, दुर्गा पूजा से पहले बढ़ी चिंता स्वर्गीय रूपी सोरेन के निधन पर झामुमो फतेहपुर प्रखंड कार्यालय में शोक सभा, दी गई श्रद्धांजलि जामताड़ा में बाल संरक्षण इकाई के रिक्त पदों पर जल्द होगी नियुक्ति, बाल विवाह रोकने पर जोर

लादना डैम में जल्द शुरू होगी बोटिंग, पर्यटन स्थलों के विकास कार्य में लाई जाएगी तेजी

खबर सुनने के लिए यहां पर दबाए

लादना डैम में जल्द शुरू होगी बोटिंग, पर्यटन स्थलों के विकास कार्य में लाई जाएगी तेजी

निजाम खान

जामताड़ा: समाहरणालय सभागार में उपायुक्त आलोक कुमार की अध्यक्षता में जिला पर्यटन संवर्द्धन समिति (डीटीपीसी) की बैठक आयोजित हुई। बैठक में जिले के विभिन्न अधिसूचित पर्यटन स्थलों पर चल रहे जीर्णोद्धार, सौंदर्यीकरण और विकास कार्यों की समीक्षा की गई तथा संबंधित अधिकारियों को सभी लंबित कार्य समय पर पूरा करने के निर्देश दिए गए।

बैठक में लादना डैम के सौंदर्यीकरण, पार्क संचालन और बोटिंग सुविधा को जल्द शुरू करने पर विशेष चर्चा हुई। उपायुक्त ने पार्क के बेहतर रखरखाव के लिए आउटसोर्सिंग एजेंसी से संचालन कराने और बोटिंग शुरू करने से पहले सभी सुरक्षा मानकों एवं उपकरणों की विशेषज्ञों से जांच कराने का निर्देश दिया। साथ ही लादना डैम तक पहुंचने वाले संकरे मार्ग की भू-अर्जन संबंधी समस्याओं का शीघ्र समाधान करने को कहा।

इसके अलावा पर्वत विहार पार्क में फाउंटेन सुविधा शुरू करने, किड्स प्ले जोन विकसित करने तथा मालंचा पहाड़, दुखिया बाबा मंदिर, देवलेश्वर धाम, गिरधारी मंदिर, सिंहवाहिनी मंदिर और मां चंचला मंदिर सहित अन्य पर्यटन स्थलों पर आवश्यक सुविधाएं विकसित करने के निर्देश दिए गए। बैठक में सभी पर्यटन स्थलों पर साइनेज लगाने और नए पर्यटन स्थलों को अधिसूचित करने के प्रस्तावों पर भी चर्चा की गई।

और पढ़ें