विधानसभाध्यक्ष रवींद्रनाथ महतो ने नेमरा पहुंचकर स्वर्गीय रूपी सोरेन को दी श्रद्धांजलि, शोकाकुल परिवार के प्रति जताया संवेदना चतरा एसपी अनिमेष नैथानी की त्वरित कार्रवाई से नाबालिग की हत्या का खुलासा, एसपी अनिमेष नैथानी की कार्यशैली की जमकर हो रही है सराहना दुर्गा पूजा को लेकर जामताड़ा में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम, 160 स्थानों पर मजिस्ट्रेट तैनात कुंडहित प्रखंड क्षेत्र के विधवा महिलाओं को लगभग 7 महीने से नहीं मिली पेंशन राशि, दुर्गा पूजा से पहले बढ़ी चिंता स्वर्गीय रूपी सोरेन के निधन पर झामुमो फतेहपुर प्रखंड कार्यालय में शोक सभा, दी गई श्रद्धांजलि जामताड़ा में बाल संरक्षण इकाई के रिक्त पदों पर जल्द होगी नियुक्ति, बाल विवाह रोकने पर जोर

जनता दरबार में 50 से अधिक मामलों की सुनवाई, कई शिकायतों का ऑन-द-स्पॉट समाधान

खबर सुनने के लिए यहां पर दबाए

जनता दरबार में 50 से अधिक मामलों की सुनवाई, कई शिकायतों का ऑन-द-स्पॉट समाधान

 

जामताड़ा। उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी आलोक कुमार ने मंगलवार को समाहरणालय स्थित कार्यालय प्रकोष्ठ में आयोजित जनता दरबार में जिलेभर से आए 50 से अधिक लोगों की समस्याएं सुनीं। भूमि विवाद, मईया सम्मान योजना, आंगनबाड़ी सेविका-सहायिका चयन, सरकारी भूमि पर अतिक्रमण, भू-अर्जन मुआवजा, राशन कार्ड, आधार कार्ड, पेंशन, मृत्यु प्रमाण पत्र, म्यूटेशन, वेतन भुगतान और शिक्षा से जुड़े मामलों पर सुनवाई की गई। कई शिकायतों का मौके पर ही समाधान किया गया, जबकि शेष आवेदनों को संबंधित अधिकारियों को एक सप्ताह के भीतर निष्पादन के निर्देश के साथ अग्रसारित किया गया।

 

जनता दरबार के दौरान सरकारी भूमि पर अवैध कब्जे और अतिक्रमण की शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए जांच के निर्देश दिए गए। जमीन मापी और नकल देने में अनियमितता तथा अवैध राशि मांगने के आरोपों की भी जांच कर दोषियों पर कार्रवाई का भरोसा दिलाया गया। आंगनबाड़ी चयन प्रक्रिया में पारदर्शिता को लेकर मिली शिकायतों की जांच के निर्देश दिए गए। उत्क्रमित उच्च विद्यालय चेंगाईडीह में शिक्षकों की कमी दूर करने, आधार कार्ड में नाम व जन्मतिथि सुधार, लंबित मानदेय, पेंशन, म्यूटेशन तथा अन्य जनसमस्याओं के समाधान के लिए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक कार्रवाई करने का निर्देश दिया गया। उपायुक्त ने अधिकारियों से आमजन के कार्य बिना अनावश्यक विलंब के नियमानुसार पूरा करने और प्रशासन की संवेदनशीलता एवं जवाबदेही सुनिश्चित करने को कहा।

और पढ़ें