विधानसभाध्यक्ष रवींद्रनाथ महतो ने नेमरा पहुंचकर स्वर्गीय रूपी सोरेन को दी श्रद्धांजलि, शोकाकुल परिवार के प्रति जताया संवेदना चतरा एसपी अनिमेष नैथानी की त्वरित कार्रवाई से नाबालिग की हत्या का खुलासा, एसपी अनिमेष नैथानी की कार्यशैली की जमकर हो रही है सराहना दुर्गा पूजा को लेकर जामताड़ा में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम, 160 स्थानों पर मजिस्ट्रेट तैनात कुंडहित प्रखंड क्षेत्र के विधवा महिलाओं को लगभग 7 महीने से नहीं मिली पेंशन राशि, दुर्गा पूजा से पहले बढ़ी चिंता स्वर्गीय रूपी सोरेन के निधन पर झामुमो फतेहपुर प्रखंड कार्यालय में शोक सभा, दी गई श्रद्धांजलि जामताड़ा में बाल संरक्षण इकाई के रिक्त पदों पर जल्द होगी नियुक्ति, बाल विवाह रोकने पर जोर

मतदाता सूची पुनरीक्षण: जामताड़ा में 43 प्रतिशत मतदाताओं तक पहुंचा एन्यूमरेशन फॉर्म

खबर सुनने के लिए यहां पर दबाए

मतदाता सूची पुनरीक्षण: जामताड़ा में 43 प्रतिशत मतदाताओं तक पहुंचा एन्यूमरेशन फॉर्म

जामताड़ा। भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार जिले में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर)-2026 के तहत घर-घर जाकर मतदाताओं के बीच एन्यूमरेशन फॉर्म (गणना प्रपत्र) का वितरण किया जा रहा है। जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त आलोक कुमार के पर्यवेक्षण में चल रहे अभियान के तहत 7 जुलाई को अपराह्न 4 बजे तक जिले के कुल 5,70,633 मतदाताओं में से 2,45,400 मतदाताओं तक गणना प्रपत्र पहुंचाए जा चुके हैं। यह कुल मतदाताओं का 43 प्रतिशत है। वहीं 38,053 प्रपत्रों का डिजिटाइजेशन भी पूरा कर लिया गया है, जो कुल का 6.67 प्रतिशत है।

आंकड़ों के अनुसार, नाला विधानसभा क्षेत्र में 2,43,895 मतदाताओं में से 1,06,188 गणना प्रपत्र वितरित किए गए हैं, जबकि 17,804 प्रपत्रों का डिजिटाइजेशन हुआ है। जामताड़ा विधानसभा क्षेत्र में 3,26,738 मतदाताओं में से 1,39,212 प्रपत्र वितरित किए गए हैं तथा 20,249 प्रपत्र डिजिटल किए जा चुके हैं।

जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने सभी बीएलओ, सुपरवाइजर, ईआरओ एवं एईआरओ को निर्धारित समय सीमा के भीतर प्रत्येक पात्र मतदाता तक गणना प्रपत्र पहुंचाने और डिजिटाइजेशन कार्य में तेजी लाने के निर्देश दिए हैं। साथ ही मतदाताओं से अपील की गई है कि वे फॉर्म भरकर शीघ्र अपने बीएलओ को उपलब्ध कराएं, ताकि पुनरीक्षण कार्य समयबद्ध ढंग से पूरा हो सके।

और पढ़ें