विधानसभाध्यक्ष रवींद्रनाथ महतो ने नेमरा पहुंचकर स्वर्गीय रूपी सोरेन को दी श्रद्धांजलि, शोकाकुल परिवार के प्रति जताया संवेदना चतरा एसपी अनिमेष नैथानी की त्वरित कार्रवाई से नाबालिग की हत्या का खुलासा, एसपी अनिमेष नैथानी की कार्यशैली की जमकर हो रही है सराहना दुर्गा पूजा को लेकर जामताड़ा में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम, 160 स्थानों पर मजिस्ट्रेट तैनात कुंडहित प्रखंड क्षेत्र के विधवा महिलाओं को लगभग 7 महीने से नहीं मिली पेंशन राशि, दुर्गा पूजा से पहले बढ़ी चिंता स्वर्गीय रूपी सोरेन के निधन पर झामुमो फतेहपुर प्रखंड कार्यालय में शोक सभा, दी गई श्रद्धांजलि जामताड़ा में बाल संरक्षण इकाई के रिक्त पदों पर जल्द होगी नियुक्ति, बाल विवाह रोकने पर जोर

जामताड़ा में 49.71 प्रतिशत मतदाताओं तक पहुंचा एन्यूमरेशन फॉर्म, 9.63 प्रतिशत फॉर्म का डिजिटाइजेशन पूरा

खबर सुनने के लिए यहां पर दबाए

जामताड़ा में 49.71 प्रतिशत मतदाताओं तक पहुंचा एन्यूमरेशन फॉर्म, 9.63 प्रतिशत फॉर्म का डिजिटाइजेशन पूरा

 

जामताड़ा। भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार जिले में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर)-2026 कार्यक्रम के तहत घर-घर जाकर मतदाताओं के बीच एन्यूमरेशन फॉर्म (गणना प्रपत्र) का वितरण जारी है। बीएलओ निर्धारित समय सीमा के भीतर प्रत्येक पात्र मतदाता तक फॉर्म पहुंचाने के अभियान में जुटे हैं।

जिला प्रशासन के अनुसार, जामताड़ा जिले के दोनों विधानसभा क्षेत्रों के कुल 5,70,633 मतदाताओं में से 8 जुलाई को अपराह्न 4 बजे तक 2,83,660 मतदाताओं के बीच एन्यूमरेशन फॉर्म वितरित किए जा चुके हैं। यह कुल मतदाताओं का 49.71 प्रतिशत है। वहीं 54,979 फॉर्म का डिजिटाइजेशन भी पूरा कर लिया गया है, जो कुल मतदाताओं का 9.63 प्रतिशत है।

08 नाला विधानसभा क्षेत्र में 2,43,895 मतदाताओं में से 1,22,710 मतदाताओं तक फॉर्म पहुंचाए गए, जो 50.31 प्रतिशत है। यहां 26,843 फॉर्म का डिजिटाइजेशन किया गया है। वहीं 09 जामताड़ा विधानसभा क्षेत्र में 3,26,738 मतदाताओं में से 1,60,950 मतदाताओं तक फॉर्म वितरित किए गए, जो 49.26 प्रतिशत है। इस क्षेत्र में 28,136 फॉर्म डिजिटाइज किए जा चुके हैं।

जिला प्रशासन ने सभी बीएलओ, सुपरवाइजर और संबंधित अधिकारियों को समयबद्ध तरीके से वितरण एवं डिजिटाइजेशन कार्य में तेजी लाने के निर्देश दिए हैं। साथ ही मतदाताओं से अपील की गई है कि वे प्राप्त एन्यूमरेशन फॉर्म शीघ्र भरकर अपने बीएलओ को जमा करें, ताकि विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम निर्धारित समय पर पूरा किया जा सके।

और पढ़ें