विधानसभाध्यक्ष रवींद्रनाथ महतो ने नेमरा पहुंचकर स्वर्गीय रूपी सोरेन को दी श्रद्धांजलि, शोकाकुल परिवार के प्रति जताया संवेदना चतरा एसपी अनिमेष नैथानी की त्वरित कार्रवाई से नाबालिग की हत्या का खुलासा, एसपी अनिमेष नैथानी की कार्यशैली की जमकर हो रही है सराहना दुर्गा पूजा को लेकर जामताड़ा में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम, 160 स्थानों पर मजिस्ट्रेट तैनात कुंडहित प्रखंड क्षेत्र के विधवा महिलाओं को लगभग 7 महीने से नहीं मिली पेंशन राशि, दुर्गा पूजा से पहले बढ़ी चिंता स्वर्गीय रूपी सोरेन के निधन पर झामुमो फतेहपुर प्रखंड कार्यालय में शोक सभा, दी गई श्रद्धांजलि जामताड़ा में बाल संरक्षण इकाई के रिक्त पदों पर जल्द होगी नियुक्ति, बाल विवाह रोकने पर जोर

जिला योजना अनाबद्ध निधि योजनाओं की समीक्षा, गुणवत्ता व पारदर्शिता पर उपायुक्त का जोर

खबर सुनने के लिए यहां पर दबाए

जिला योजना अनाबद्ध निधि योजनाओं की समीक्षा, गुणवत्ता व पारदर्शिता पर उपायुक्त का जोर

जामताड़ा। समाहरणालय सभागार में उपायुक्त की अध्यक्षता में जिला योजना अनाबद्ध निधि से संचालित योजनाओं के क्रियान्वयन एवं प्रगति की समीक्षा बैठक आयोजित हुई। बैठक में पिछले तीन वित्तीय वर्षों के दौरान संचालित योजनाओं की भौतिक एवं वित्तीय प्रगति, कार्य पूर्णता तथा एजेंसीवार उपलब्धियों की समीक्षा की गई।

उपायुक्त ने लंबित योजनाओं को शीघ्र पूरा करने, संचिकाओं का समुचित संधारण, उपयोगिता प्रमाण पत्र (यूसी) समय पर उपलब्ध कराने तथा सभी कार्यों को नियमानुसार पूरा करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि नई योजनाओं के चयन में आमजन के व्यापक हित को प्राथमिकता दी जाए, ताकि अधिक से अधिक लोगों को लाभ मिल सके। साथ ही योजनाओं के चयन में पारदर्शिता बनाए रखने और किसी प्रकार की डुप्लीकेसी से बचने पर विशेष जोर दिया।

बैठक में कार्यों की गुणवत्ता से किसी भी स्तर पर समझौता नहीं करने तथा समयबद्ध ढंग से योजनाओं को पूरा करने के निर्देश दिए गए। विवादित योजनाओं को सरेंडर करने, वन भूमि से जुड़े मामलों में वन विभाग से आवश्यक एनओसी प्राप्त करने तथा स्थल परिवर्तन के मामलों में ठोस कारण सहित प्रतिवेदन प्रस्तुत करने को कहा गया। इसके अलावा नई योजनाओं के एस्टीमेट के साथ लाभान्वित होने वाले लोगों की संख्या का विवरण भी अनिवार्य रूप से देने का निर्देश दिया गया। बैठक में विभिन्न विभागों के अधिकारियों एवं कार्य एजेंसियों के प्रतिनिधि उपस्थित रहे।

और पढ़ें