विधानसभाध्यक्ष रवींद्रनाथ महतो ने नेमरा पहुंचकर स्वर्गीय रूपी सोरेन को दी श्रद्धांजलि, शोकाकुल परिवार के प्रति जताया संवेदना चतरा एसपी अनिमेष नैथानी की त्वरित कार्रवाई से नाबालिग की हत्या का खुलासा, एसपी अनिमेष नैथानी की कार्यशैली की जमकर हो रही है सराहना दुर्गा पूजा को लेकर जामताड़ा में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम, 160 स्थानों पर मजिस्ट्रेट तैनात कुंडहित प्रखंड क्षेत्र के विधवा महिलाओं को लगभग 7 महीने से नहीं मिली पेंशन राशि, दुर्गा पूजा से पहले बढ़ी चिंता स्वर्गीय रूपी सोरेन के निधन पर झामुमो फतेहपुर प्रखंड कार्यालय में शोक सभा, दी गई श्रद्धांजलि जामताड़ा में बाल संरक्षण इकाई के रिक्त पदों पर जल्द होगी नियुक्ति, बाल विवाह रोकने पर जोर

जामताड़ा में राजस्व मामलों की समीक्षा, लंबित म्यूटेशन के त्वरित निष्पादन के निर्देश

खबर सुनने के लिए यहां पर दबाए

जामताड़ा में राजस्व मामलों की समीक्षा, लंबित म्यूटेशन के त्वरित निष्पादन के निर्देश

 

जामताड़ा। जिले में राजस्व मामलों के त्वरित एवं पारदर्शी निष्पादन को लेकर मंगलवार को अपर समाहर्ता पूनम कच्छप की अध्यक्षता में संबंधित अंचल निरीक्षकों के साथ समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में लंबित राजस्व मामलों की विस्तार से समीक्षा करते हुए अधिकारियों को समयबद्ध कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।

 

बैठक के दौरान सभी अंचल निरीक्षकों को लंबित म्यूटेशन मामलों का शीघ्र निष्पादन करने तथा सुओ मोटू म्यूटेशन के मामलों को भी निर्धारित समय-सीमा के भीतर पूरा करने का निर्देश दिया गया। साथ ही उत्तराधिकार एवं बंटवारा से संबंधित म्यूटेशन मामलों और सीमांकन के लंबित प्रकरणों को प्राथमिकता के आधार पर जल्द निपटाने पर विशेष जोर दिया गया।

 

समीक्षा के क्रम में अस्वीकृत मामलों के कारणों की भी विस्तार से जांच की गई। अपर समाहर्ता ने स्पष्ट निर्देश दिया कि प्रत्येक मामले का निष्पादन पूरी पारदर्शिता, गुणवत्ता और निर्धारित प्रक्रिया के अनुरूप किया जाए। उन्होंने कहा कि अंचल कार्यालयों में आने वाले लोगों को अनावश्यक रूप से बार-बार चक्कर न लगाना पड़े, इसके लिए सभी अधिकारी जवाबदेही के साथ कार्य करें।

 

बैठक में संबंधित अंचल निरीक्षक एवं कार्यालय कर्मी उपस्थित रहे। समीक्षा के दौरान राजस्व कार्यों में गति लाने और आम नागरिकों को समय पर बेहतर सेवा उपलब्ध कराने पर विशेष बल दिया गया।

और पढ़ें