विधानसभाध्यक्ष रवींद्रनाथ महतो ने नेमरा पहुंचकर स्वर्गीय रूपी सोरेन को दी श्रद्धांजलि, शोकाकुल परिवार के प्रति जताया संवेदना चतरा एसपी अनिमेष नैथानी की त्वरित कार्रवाई से नाबालिग की हत्या का खुलासा, एसपी अनिमेष नैथानी की कार्यशैली की जमकर हो रही है सराहना दुर्गा पूजा को लेकर जामताड़ा में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम, 160 स्थानों पर मजिस्ट्रेट तैनात कुंडहित प्रखंड क्षेत्र के विधवा महिलाओं को लगभग 7 महीने से नहीं मिली पेंशन राशि, दुर्गा पूजा से पहले बढ़ी चिंता स्वर्गीय रूपी सोरेन के निधन पर झामुमो फतेहपुर प्रखंड कार्यालय में शोक सभा, दी गई श्रद्धांजलि जामताड़ा में बाल संरक्षण इकाई के रिक्त पदों पर जल्द होगी नियुक्ति, बाल विवाह रोकने पर जोर

मतदाता सूची पुनरीक्षण में तेजी लाने के निर्देश, लापरवाही पर होगी कार्रवाई

खबर सुनने के लिए यहां पर दबाए

मतदाता सूची पुनरीक्षण में तेजी लाने के निर्देश, लापरवाही पर होगी कार्रवाई

 

जामताड़ा। जिले में चल रहे मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर-2026) अभियान की प्रगति की समीक्षा को लेकर जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त आलोक कुमार की अध्यक्षता में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से बैठक आयोजित की गई। बैठक में गणना प्रपत्रों के वितरण, संग्रहण और डिजिटाइजेशन कार्य की विधानसभावार समीक्षा की गई।

 

समीक्षा के दौरान कई मतदान केंद्रों पर डिजिटाइजेशन कार्य की गति संतोषजनक नहीं पाए जाने पर संबंधित बीएलओ, बीएलओ पर्यवेक्षकों एवं अधिकारियों को तत्काल सुधार लाने के निर्देश दिए गए। कहा गया कि निर्वाचन आयोग द्वारा निर्धारित समय-सीमा के भीतर सभी कार्य शत-प्रतिशत पूरे किए जाएं।

 

उपायुक्त ने निर्देश दिया कि बीएलओ प्रतिदिन घर-घर जाकर गणना प्रपत्रों का वितरण एवं संग्रहण करें, जबकि दोपहर में प्राप्त प्रपत्रों का समयबद्ध डिजिटाइजेशन सुनिश्चित किया जाए। जिन मतदाताओं से पहली बार संपर्क नहीं हो सका, उनके घर दोबारा जाकर प्रपत्र उपलब्ध कराने और प्राप्त करने की कार्रवाई की जाए, ताकि कोई भी पात्र मतदाता वंचित न रहे।

 

बैठक में बीएलओ के साथ कार्यरत वॉलंटियर्स को भी सक्रिय सहयोग देने के निर्देश दिए गए। सहयोग नहीं करने वाले वॉलंटियर्स से स्पष्टीकरण लेने तथा आवश्यक होने पर नियमानुसार कार्रवाई करने को कहा गया। उपायुक्त ने स्पष्ट किया कि निर्वाचन जैसे महत्वपूर्ण कार्य में किसी भी प्रकार की लापरवाही या शिथिलता बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने सभी अधिकारियों को 29 जुलाई तक चलने वाले एसआईआर अभियान को समयबद्ध, पारदर्शी और त्रुटिरहित ढंग से पूरा करने के निर्देश दिए।

और पढ़ें