विधानसभाध्यक्ष रवींद्रनाथ महतो ने नेमरा पहुंचकर स्वर्गीय रूपी सोरेन को दी श्रद्धांजलि, शोकाकुल परिवार के प्रति जताया संवेदना चतरा एसपी अनिमेष नैथानी की त्वरित कार्रवाई से नाबालिग की हत्या का खुलासा, एसपी अनिमेष नैथानी की कार्यशैली की जमकर हो रही है सराहना दुर्गा पूजा को लेकर जामताड़ा में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम, 160 स्थानों पर मजिस्ट्रेट तैनात कुंडहित प्रखंड क्षेत्र के विधवा महिलाओं को लगभग 7 महीने से नहीं मिली पेंशन राशि, दुर्गा पूजा से पहले बढ़ी चिंता स्वर्गीय रूपी सोरेन के निधन पर झामुमो फतेहपुर प्रखंड कार्यालय में शोक सभा, दी गई श्रद्धांजलि जामताड़ा में बाल संरक्षण इकाई के रिक्त पदों पर जल्द होगी नियुक्ति, बाल विवाह रोकने पर जोर

मंडल कारा का संयुक्त निरीक्षण, बंदियों को मिल रही सुविधाओं और समान व्यवहार की हुई समीक्षा

खबर सुनने के लिए यहां पर दबाए

मंडल कारा का संयुक्त निरीक्षण, बंदियों को मिल रही सुविधाओं और समान व्यवहार की हुई समीक्षा

जामताड़ा। जेल मैनुअल-2016 के प्रावधानों के तहत गठित बोर्ड ऑफ विजिटर्स ने गुरुवार को मंडल कारा, जामताड़ा का संयुक्त निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान कारा परिसर की व्यवस्थाओं का जायजा लेने के साथ बंदियों से सीधे संवाद कर उन्हें उपलब्ध कराई जा रही सुविधाओं तथा किसी प्रकार के जाति आधारित या अन्य भेदभाव की स्थिति की जानकारी ली गई।

 

निरीक्षण के क्रम में कारा के विभिन्न वार्डों, आवासन, भोजन, स्वच्छता, पेयजल, स्वास्थ्य सेवाओं और सुरक्षा व्यवस्था की विस्तृत समीक्षा की गई। साथ ही यह भी देखा गया कि जेल परिसर में सभी बंदियों के साथ समान व्यवहार हो रहा है या नहीं तथा मानवाधिकार मानकों का पालन सुनिश्चित किया जा रहा है। अधिकारियों ने कारा प्रशासन को व्यवस्थाओं को और बेहतर बनाने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए।

 

बंदियों से बातचीत के दौरान उन्होंने बताया कि जेल में सभी के साथ समान व्यवहार किया जाता है और किसी प्रकार का जातिगत या अन्य भेदभाव नहीं किया जाता। बंदियों ने यह भी कहा कि उन्हें आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं। निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने कारा प्रशासन को बंदियों के अधिकारों की रक्षा, स्वच्छ वातावरण, बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं तथा पारदर्शी व्यवस्था बनाए रखने पर विशेष ध्यान देने का निर्देश दिया। यह निरीक्षण जेल प्रशासन की कार्यप्रणाली को अधिक जवाबदेह और संवेदनशील बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल माना जा रहा है।

और पढ़ें