विधानसभाध्यक्ष रवींद्रनाथ महतो ने नेमरा पहुंचकर स्वर्गीय रूपी सोरेन को दी श्रद्धांजलि, शोकाकुल परिवार के प्रति जताया संवेदना चतरा एसपी अनिमेष नैथानी की त्वरित कार्रवाई से नाबालिग की हत्या का खुलासा, एसपी अनिमेष नैथानी की कार्यशैली की जमकर हो रही है सराहना दुर्गा पूजा को लेकर जामताड़ा में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम, 160 स्थानों पर मजिस्ट्रेट तैनात कुंडहित प्रखंड क्षेत्र के विधवा महिलाओं को लगभग 7 महीने से नहीं मिली पेंशन राशि, दुर्गा पूजा से पहले बढ़ी चिंता स्वर्गीय रूपी सोरेन के निधन पर झामुमो फतेहपुर प्रखंड कार्यालय में शोक सभा, दी गई श्रद्धांजलि जामताड़ा में बाल संरक्षण इकाई के रिक्त पदों पर जल्द होगी नियुक्ति, बाल विवाह रोकने पर जोर

कुंडहित में किसान गोष्ठी आयोजित, उन्नत धान बीज वितरित कर मोटे अनाज की खेती के लिए किया गया प्रेरित

खबर सुनने के लिए यहां पर दबाए

कुंडहित में किसान गोष्ठी आयोजित, उन्नत धान बीज वितरित कर मोटे अनाज की खेती के लिए किया गया प्रेरित

जामताड़ा जिले के कुंडहित प्रखंड अंतर्गत ग्राम डुमरा, पलाजोरी में किसान गोष्ठी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में उप परियोजना निदेशक आत्मा संजय कुमार सिंह की उपस्थिति में किसानों को कृषि विभाग की विभिन्न योजनाओं की जानकारी दी गई। इस दौरान क्लस्टर के किसानों के बीच हाईब्रिड स्ट्रेस टॉलरेट धान बीज का वितरण किया गया, ताकि बदलती जलवायु परिस्थितियों में भी बेहतर उत्पादन सुनिश्चित किया जा सके।

गोष्ठी में कम वर्षापात की स्थिति को देखते हुए किसानों को मिलेट मिशन योजना के तहत मोटे अनाज की खेती अपनाने के लिए प्रेरित किया गया। किसानों को बताया गया कि मोटे अनाज की खेती पर सरकार द्वारा प्रोत्साहन राशि भी उपलब्ध कराई जा रही है। इसके अलावा दलहन एवं तिलहन फसलों की खेती को बढ़ावा देने पर भी विशेष जोर दिया गया।

कार्यक्रम के दौरान किसानों को मृदा स्वास्थ्य कार्ड के महत्व, संतुलित उर्वरक के वैज्ञानिक उपयोग तथा किसान क्रेडिट कार्ड (केसीसी) योजना की विस्तृत जानकारी दी गई। अधिकारियों ने किसानों से सरकारी योजनाओं का अधिकाधिक लाभ उठाने और आधुनिक कृषि तकनीकों को अपनाकर उत्पादन बढ़ाने की अपील की। किसानों ने भी योजनाओं और उन्नत कृषि पद्धतियों के संबंध में अपनी जिज्ञासाओं का समाधान प्राप्त किया।

और पढ़ें