विधानसभाध्यक्ष रवींद्रनाथ महतो ने नेमरा पहुंचकर स्वर्गीय रूपी सोरेन को दी श्रद्धांजलि, शोकाकुल परिवार के प्रति जताया संवेदना चतरा एसपी अनिमेष नैथानी की त्वरित कार्रवाई से नाबालिग की हत्या का खुलासा, एसपी अनिमेष नैथानी की कार्यशैली की जमकर हो रही है सराहना दुर्गा पूजा को लेकर जामताड़ा में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम, 160 स्थानों पर मजिस्ट्रेट तैनात कुंडहित प्रखंड क्षेत्र के विधवा महिलाओं को लगभग 7 महीने से नहीं मिली पेंशन राशि, दुर्गा पूजा से पहले बढ़ी चिंता स्वर्गीय रूपी सोरेन के निधन पर झामुमो फतेहपुर प्रखंड कार्यालय में शोक सभा, दी गई श्रद्धांजलि जामताड़ा में बाल संरक्षण इकाई के रिक्त पदों पर जल्द होगी नियुक्ति, बाल विवाह रोकने पर जोर

निर्माणाधीन योजनाओं का निरीक्षण, गुणवत्ता और समयबद्ध कार्य पर जोर

खबर सुनने के लिए यहां पर दबाए

निर्माणाधीन योजनाओं का निरीक्षण, गुणवत्ता और समयबद्ध कार्य पर जोर

 

जामताड़ा। उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी आलोक कुमार ने क्षेत्र भ्रमण के दौरान नगर परिषद मिहिजाम अंतर्गत निर्माणाधीन फुटबॉल स्टेडियम, हांसीपहाड़ी स्थित स्नेहपुर कुष्ठ आश्रम में प्रधानमंत्री आवास योजना (वर्टिकल-3) के तहत बन रहे आवासों तथा मिहिजाम शहरी जलापूर्ति योजना का निरीक्षण किया। लगातार हो रही बारिश के बीच उन्होंने योजनाओं की प्रगति और गुणवत्ता का जायजा लेते हुए संबंधित अधिकारियों एवं संवेदकों को आवश्यक निर्देश दिए।

 

फुटबॉल स्टेडियम के निरीक्षण के दौरान निर्माण कार्य प्रथम दृष्टया निर्धारित गुणवत्ता मानकों के अनुरूप नहीं मिलने पर संबंधित संवेदक से स्पष्टीकरण मांगने का निर्देश दिया गया। साथ ही एकरारनामा के अनुसार समयबद्ध ढंग से कार्य पूरा करने और अनावश्यक विलंब होने पर नियमानुसार कार्रवाई की चेतावनी दी गई।

 

स्नेहपुर कुष्ठ आश्रम में उन्होंने लाभुकों से मुलाकात कर उनकी समस्याएं सुनीं और निर्माणाधीन आवासों का निरीक्षण किया। संवेदक को स्पष्ट निर्देश दिया गया कि निर्माण की गुणवत्ता से किसी भी प्रकार का समझौता नहीं किया जाए तथा पानी, बिजली सहित सभी मूलभूत सुविधाएं निर्धारित मानकों के अनुरूप उपलब्ध कराई जाएं।

 

इसके बाद शहरी जलापूर्ति योजना का निरीक्षण कर पंप हाउस, फिल्ट्रेशन प्रणाली और जलापूर्ति व्यवस्था की समीक्षा की गई। उन्होंने पेयजल की गुणवत्ता बनाए रखने, नियमित शुद्धिकरण सुनिश्चित करने तथा शहरवासियों को निर्बाध जलापूर्ति उपलब्ध कराने के लिए आवश्यक कदम उठाने के निर्देश दिए।

और पढ़ें