विधानसभाध्यक्ष रवींद्रनाथ महतो ने नेमरा पहुंचकर स्वर्गीय रूपी सोरेन को दी श्रद्धांजलि, शोकाकुल परिवार के प्रति जताया संवेदना चतरा एसपी अनिमेष नैथानी की त्वरित कार्रवाई से नाबालिग की हत्या का खुलासा, एसपी अनिमेष नैथानी की कार्यशैली की जमकर हो रही है सराहना दुर्गा पूजा को लेकर जामताड़ा में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम, 160 स्थानों पर मजिस्ट्रेट तैनात कुंडहित प्रखंड क्षेत्र के विधवा महिलाओं को लगभग 7 महीने से नहीं मिली पेंशन राशि, दुर्गा पूजा से पहले बढ़ी चिंता स्वर्गीय रूपी सोरेन के निधन पर झामुमो फतेहपुर प्रखंड कार्यालय में शोक सभा, दी गई श्रद्धांजलि जामताड़ा में बाल संरक्षण इकाई के रिक्त पदों पर जल्द होगी नियुक्ति, बाल विवाह रोकने पर जोर

नगर परिषद मिहिजाम का निरीक्षण, अभिलेखों के बेहतर संधारण के निर्देश

खबर सुनने के लिए यहां पर दबाए

नगर परिषद मिहिजाम का निरीक्षण, अभिलेखों के बेहतर संधारण के निर्देश

 

जामताड़ा। उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी आलोक कुमार ने शनिवार को क्षेत्र भ्रमण के दौरान नगर परिषद मिहिजाम कार्यालय का निरीक्षण कर विभिन्न व्यवस्थाओं का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान कार्यालय की कार्यप्रणाली, कर्मियों की उपस्थिति, अभिलेखों एवं संचिकाओं के संधारण, नागरिक सुविधाओं तथा संचालित योजनाओं की प्रगति की समीक्षा की गई।

 

निरीक्षण के क्रम में उपायुक्त ने लेखा शाखा, प्रशासनिक शाखा सहित ग्राउंड एवं प्रथम तल पर स्थित विभिन्न कक्षों का अवलोकन किया। उन्होंने प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) से संबंधित संचिकाओं की भी जांच की। संचिकाओं का समुचित एवं व्यवस्थित संधारण नहीं मिलने पर नाराजगी जताते हुए वर्षवार अभिलेखों को सुव्यवस्थित रखने का निर्देश दिया, ताकि आवश्यक दस्तावेज समय पर उपलब्ध हो सकें और कार्यों के निष्पादन में पारदर्शिता बनी रहे।

 

उन्होंने कार्यालय परिसर की साफ-सफाई, आम नागरिकों की शिकायतों के त्वरित निष्पादन तथा जनसेवाओं की गुणवत्ता पर विशेष ध्यान देने का निर्देश दिया। इसके अलावा नगर क्षेत्र में जलापूर्ति, स्वच्छता, प्रकाश व्यवस्था एवं अन्य मूलभूत नागरिक सुविधाओं की स्थिति की भी समीक्षा कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान संबंधित अधिकारियों से योजनाओं की प्रगति की जानकारी लेते हुए उन्होंने कार्यों में जवाबदेही, नियमित निगरानी और बेहतर समन्वय के साथ जनहित के कार्यों को प्राथमिकता देने पर जोर दिया। इस अवसर पर नगर परिषद के अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, कार्यपालक पदाधिकारी एवं अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

और पढ़ें