विधानसभाध्यक्ष रवींद्रनाथ महतो ने नेमरा पहुंचकर स्वर्गीय रूपी सोरेन को दी श्रद्धांजलि, शोकाकुल परिवार के प्रति जताया संवेदना चतरा एसपी अनिमेष नैथानी की त्वरित कार्रवाई से नाबालिग की हत्या का खुलासा, एसपी अनिमेष नैथानी की कार्यशैली की जमकर हो रही है सराहना दुर्गा पूजा को लेकर जामताड़ा में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम, 160 स्थानों पर मजिस्ट्रेट तैनात कुंडहित प्रखंड क्षेत्र के विधवा महिलाओं को लगभग 7 महीने से नहीं मिली पेंशन राशि, दुर्गा पूजा से पहले बढ़ी चिंता स्वर्गीय रूपी सोरेन के निधन पर झामुमो फतेहपुर प्रखंड कार्यालय में शोक सभा, दी गई श्रद्धांजलि जामताड़ा में बाल संरक्षण इकाई के रिक्त पदों पर जल्द होगी नियुक्ति, बाल विवाह रोकने पर जोर

विशेष पुनरीक्षण अभियान के तहत मतदान केंद्र का निरीक्षण, मतदाताओं से सहयोग की अपील

खबर सुनने के लिए यहां पर दबाए

विशेष पुनरीक्षण अभियान के तहत मतदान केंद्र का निरीक्षण, मतदाताओं से सहयोग की अपील

जामताड़ा। मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर)-2026 अभियान के तहत जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त आलोक कुमार ने शनिवार को मिहिजाम नगर परिषद क्षेत्र के हांसीपहाड़ी स्थित स्नेहपुर कुष्ठ कॉलोनी के मतदान केंद्र संख्या 362 (क) का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने मतदाताओं के बीच इन्यूमेरेशन (गणना) प्रपत्र के वितरण, संग्रहण एवं डिजिटाइजेशन कार्य की प्रगति का जायजा लिया।

 

निरीक्षण के दौरान उन्होंने बीएलओ से अभियान की प्रगति की जानकारी ली और मतदाताओं से संवाद करते हुए अपील की कि वे गणना प्रपत्र को सही ढंग से भरकर शीघ्र अपने बीएलओ को उपलब्ध कराएं, ताकि मतदाता सूची का विशेष गहन पुनरीक्षण समय पर पूरा किया जा सके। उन्होंने कहा कि इस प्रक्रिया में कोई भी पात्र मतदाता छूटना नहीं चाहिए और सभी योग्य नागरिकों का नाम मतदाता सूची में सुनिश्चित किया जाना आवश्यक है।

 

उपायुक्त ने संबंधित मतदान केंद्र के स्वयंसेवकों को निर्देश दिया कि वे स्नेहपुर कुष्ठ कॉलोनी के सभी मतदाताओं को गणना प्रपत्र भरने में हरसंभव सहायता प्रदान करें तथा संग्रहण और डिजिटाइजेशन का कार्य तेजी से पूरा करें। उन्होंने अधिकारियों को अभियान के प्रभावी संचालन और समयबद्ध निष्पादन पर विशेष ध्यान देने का निर्देश दिया, ताकि निर्वाचन आयोग के निर्धारित लक्ष्य समय पर पूरे किए जा सकें।

और पढ़ें