यूएमएस शकरपुर में स्कूली बच्चों के बीच साइकिल का वितरण, छात्र-छात्राओं में दिखा उत्साह
जामताड़ा। कुंडहित प्रखंड अंतर्गत यूएमएस शकरपुर में स्कूली बच्चों के बीच साइकिल वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता बनकाठी पंचायत के पूर्व मुखिया नीरोसी हेंब्रम ने की, जबकि विद्यालय के प्रभारी प्रधानाध्यापक बीपन बाउरी ने कार्यक्रम का नेतृत्व किया। साइकिल मिलने से छात्र-छात्राओं के चेहरे खुशी से खिल उठे।
कार्यक्रम के दौरान वक्ताओं ने कहा कि सरकार की साइकिल वितरण योजना का उद्देश्य दूर-दराज के क्षेत्रों से आने वाले विद्यार्थियों को विद्यालय तक आने-जाने में सुविधा उपलब्ध कराना है। इससे न केवल बच्चों की नियमित उपस्थिति बढ़ेगी, बल्कि उन्हें समय पर विद्यालय पहुंचने में भी मदद मिलेगी। उन्होंने विद्यार्थियों से साइकिल का सुरक्षित उपयोग करने और मन लगाकर पढ़ाई करने की अपील की।
इस अवसर पर विद्यालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष बबलू लोहार, वार्ड सदस्य प्रबीर कुमार रजक, सुधीर हेंब्रम, भवानी भंडारी, संयोजिका नमिता कर्मकार, कुंटी लोहार, महारानी किस्कू, कौशल्या भंडारी, फुलमनी हेंब्रम, काजल भंडारी, बाबुजन हेंब्रम, मनोज कुमार सिंह सहित विद्यालय के शिक्षक, अभिभावक एवं बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे। कार्यक्रम का समापन सभी के सहयोग और विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना के साथ हुआ।








