विधानसभाध्यक्ष रवींद्रनाथ महतो ने नेमरा पहुंचकर स्वर्गीय रूपी सोरेन को दी श्रद्धांजलि, शोकाकुल परिवार के प्रति जताया संवेदना चतरा एसपी अनिमेष नैथानी की त्वरित कार्रवाई से नाबालिग की हत्या का खुलासा, एसपी अनिमेष नैथानी की कार्यशैली की जमकर हो रही है सराहना दुर्गा पूजा को लेकर जामताड़ा में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम, 160 स्थानों पर मजिस्ट्रेट तैनात कुंडहित प्रखंड क्षेत्र के विधवा महिलाओं को लगभग 7 महीने से नहीं मिली पेंशन राशि, दुर्गा पूजा से पहले बढ़ी चिंता स्वर्गीय रूपी सोरेन के निधन पर झामुमो फतेहपुर प्रखंड कार्यालय में शोक सभा, दी गई श्रद्धांजलि जामताड़ा में बाल संरक्षण इकाई के रिक्त पदों पर जल्द होगी नियुक्ति, बाल विवाह रोकने पर जोर

कोषागार शाखा की समीक्षा बैठक में लंबित एसी-डीसी बिलों के त्वरित निष्पादन पर जोर

खबर सुनने के लिए यहां पर दबाए

कोषागार शाखा की समीक्षा बैठक में लंबित एसी-डीसी बिलों के त्वरित निष्पादन पर जोर

 

जामताड़ा। समाहरणालय कार्यालय प्रकोष्ठ में शुक्रवार को कोषागार शाखा के कार्यों की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में स्वीकृत एवं रिक्त पदों की स्थिति, पदस्थापित कर्मियों की उपलब्धता, लंबित एसी-डीसी बिलों, विपत्रों की समयबद्ध निकासी, कोषागार निरीक्षण तथा अन्य प्रशासनिक कार्यों की विस्तृत समीक्षा की गई।

 

समीक्षा के दौरान विभिन्न डीडीओ कोड में लंबित एसी-डीसी विपत्रों की जानकारी ली गई। संबंधित मामलों के शीघ्र निष्पादन के लिए अलग से बैठक आयोजित करने का निर्देश दिया गया। साथ ही कहा गया कि सभी विपत्रों का नियमानुसार एवं समय पर पारित किया जाए। यदि किसी विपत्र में त्रुटि या आपत्ति हो तो उसे बिना विलंब संबंधित विभाग को सुधार के लिए वापस भेजा जाए, ताकि भुगतान प्रक्रिया प्रभावित न हो।

 

बैठक में कोषागार कार्यालय में संधारित विभिन्न पंजियों की भी समीक्षा की गई। अभिलेखों का समुचित संधारण सुनिश्चित करने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। इसके अलावा कोषागार कार्यालय में आवश्यक मरम्मत कार्य तथा फॉल सीलिंग क्षतिग्रस्त होने के मामले में संबंधित विभाग से पत्राचार कर शीघ्र कार्रवाई कराने का निर्देश दिया गया।

 

बैठक में प्रभारी कोषागार पदाधिकारी विकेश कुणाल प्रजापति सहित कोषागार शाखा के अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

और पढ़ें