विधानसभाध्यक्ष रवींद्रनाथ महतो ने नेमरा पहुंचकर स्वर्गीय रूपी सोरेन को दी श्रद्धांजलि, शोकाकुल परिवार के प्रति जताया संवेदना चतरा एसपी अनिमेष नैथानी की त्वरित कार्रवाई से नाबालिग की हत्या का खुलासा, एसपी अनिमेष नैथानी की कार्यशैली की जमकर हो रही है सराहना दुर्गा पूजा को लेकर जामताड़ा में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम, 160 स्थानों पर मजिस्ट्रेट तैनात कुंडहित प्रखंड क्षेत्र के विधवा महिलाओं को लगभग 7 महीने से नहीं मिली पेंशन राशि, दुर्गा पूजा से पहले बढ़ी चिंता स्वर्गीय रूपी सोरेन के निधन पर झामुमो फतेहपुर प्रखंड कार्यालय में शोक सभा, दी गई श्रद्धांजलि जामताड़ा में बाल संरक्षण इकाई के रिक्त पदों पर जल्द होगी नियुक्ति, बाल विवाह रोकने पर जोर

कुंडहित में किसान समृद्धि योजना के तहत 14 किसानों को मिला सोलर पंप सेट

खबर सुनने के लिए यहां पर दबाए

कुंडहित में किसान समृद्धि योजना के तहत 14 किसानों को मिला सोलर पंप सेट

 

जामताड़ा: किसान समृद्धि योजना के अंतर्गत बुधवार को प्रखंड कुंडहित में कुल 14 लाभुक किसानों के बीच सोलर पंप सेट का वितरण किया गया। इस योजना का उद्देश्य किसानों को सिंचाई की आधुनिक एवं किफायती सुविधा उपलब्ध कराकर कृषि उत्पादन बढ़ाने के साथ-साथ डीजल और बिजली पर निर्भरता कम करना है।

 

वितरण कार्यक्रम में विधायक प्रतिनिधि शरम मंडल, जिला परिषद सदस्य प्रतिनिधि भजहरि मंडल, प्रखंड कृषि पदाधिकारी मनोरंजन मिर्धा, प्रखंड तकनीकी प्रबंधक सुजीत कुमार सिंह, सहायक तकनीकी प्रबंधक अमीर हेंब्रम सहित कृषि विभाग के अन्य पदाधिकारी एवं लाभुक किसान उपस्थित रहे।

 

कार्यक्रम के दौरान अधिकारियों ने किसानों को सोलर पंप के सही उपयोग, रखरखाव तथा इसके माध्यम से होने वाले लाभों की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि सोलर पंप के उपयोग से किसानों को कम लागत में सिंचाई की सुविधा मिलेगी, जिससे खेती अधिक लाभकारी बनेगी और फसल उत्पादन में भी वृद्धि होगी।

 

लाभुक किसानों ने सरकार की इस पहल पर खुशी व्यक्त करते हुए कहा कि सोलर पंप मिलने से अब सिंचाई की समस्या काफी हद तक दूर होगी। उन्होंने सरकार और कृषि विभाग का आभार जताते हुए कहा कि यह योजना किसानों की आर्थिक स्थिति मजबूत करने और कृषि को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम साबित होगी।

और पढ़ें