विधानसभाध्यक्ष रवींद्रनाथ महतो ने नेमरा पहुंचकर स्वर्गीय रूपी सोरेन को दी श्रद्धांजलि, शोकाकुल परिवार के प्रति जताया संवेदना चतरा एसपी अनिमेष नैथानी की त्वरित कार्रवाई से नाबालिग की हत्या का खुलासा, एसपी अनिमेष नैथानी की कार्यशैली की जमकर हो रही है सराहना दुर्गा पूजा को लेकर जामताड़ा में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम, 160 स्थानों पर मजिस्ट्रेट तैनात कुंडहित प्रखंड क्षेत्र के विधवा महिलाओं को लगभग 7 महीने से नहीं मिली पेंशन राशि, दुर्गा पूजा से पहले बढ़ी चिंता स्वर्गीय रूपी सोरेन के निधन पर झामुमो फतेहपुर प्रखंड कार्यालय में शोक सभा, दी गई श्रद्धांजलि जामताड़ा में बाल संरक्षण इकाई के रिक्त पदों पर जल्द होगी नियुक्ति, बाल विवाह रोकने पर जोर

कुंडहित में बीएलओ, बीएलए-2 एवं वालंटियर की तीसरी बैठक का निरीक्षण, मतदाता सूची सत्यापन में तेजी के निर्देश

खबर सुनने के लिए यहां पर दबाए

कुंडहित में बीएलओ, बीएलए-2 एवं वालंटियर की तीसरी बैठक का निरीक्षण, मतदाता सूची सत्यापन में तेजी के निर्देश

 

जामताड़ा। मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर)-2026 अभियान के तहत कुंडहित प्रखंड में बीएलओ, बीएलए-2 एवं वालंटियर की तीसरी बैठक तथा चुनाव पाठशाला की तीसरी बैठक का निरीक्षण सहायक निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी सह अंचल अधिकारी मोहम्मद जमाले राजा के द्वारा किया गया। इस दौरान मतदान केंद्र संख्या 142 (उत्क्रमित मध्य विद्यालय, सलूका), 139 (उत्क्रमित मध्य विद्यालय, सपसफिया), 129 (उच्च विद्यालय, अंबा) तथा 159 (उत्क्रमित मध्य विद्यालय, सीमा) का निरीक्षण कर पुनरीक्षण कार्यों की प्रगति का जायजा लिया गया।

 

निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने बीएलओ एवं संबंधित कर्मियों को एएसडीडी (ASDD) सूची का अंतिम सत्यापन समय पर पूरा करने के निर्देश दिए। साथ ही प्राप्त गणना प्रपत्रों का संकलन एवं सत्यापन शीघ्र पूरा करने तथा सभी सूचनाओं का सही तरीके से मिलान सुनिश्चित करने को कहा गया। अधिकारियों ने विशेष रूप से यह सुनिश्चित करने का निर्देश दिया कि एक ही परिवार के सभी पात्र मतदाताओं का नाम एक ही मतदान केंद्र की मतदाता सूची में दर्ज हो, ताकि मतदान के समय किसी प्रकार की असुविधा न हो। निरीक्षण के दौरान निर्वाचन कार्य से जुड़े कर्मियों को निर्धारित समय-सीमा के भीतर सभी लंबित कार्य पूर्ण करने तथा पुनरीक्षण अभियान को गंभीरता एवं पारदर्शिता के साथ संपन्न कराने के निर्देश दिए गए।

और पढ़ें