विधानसभाध्यक्ष रवींद्रनाथ महतो ने नेमरा पहुंचकर स्वर्गीय रूपी सोरेन को दी श्रद्धांजलि, शोकाकुल परिवार के प्रति जताया संवेदना चतरा एसपी अनिमेष नैथानी की त्वरित कार्रवाई से नाबालिग की हत्या का खुलासा, एसपी अनिमेष नैथानी की कार्यशैली की जमकर हो रही है सराहना दुर्गा पूजा को लेकर जामताड़ा में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम, 160 स्थानों पर मजिस्ट्रेट तैनात कुंडहित प्रखंड क्षेत्र के विधवा महिलाओं को लगभग 7 महीने से नहीं मिली पेंशन राशि, दुर्गा पूजा से पहले बढ़ी चिंता स्वर्गीय रूपी सोरेन के निधन पर झामुमो फतेहपुर प्रखंड कार्यालय में शोक सभा, दी गई श्रद्धांजलि जामताड़ा में बाल संरक्षण इकाई के रिक्त पदों पर जल्द होगी नियुक्ति, बाल विवाह रोकने पर जोर

पीएम श्री उत्क्रमित उच्च विद्यालय सुद्राक्षीपुर में मैथ एंड साइंस सर्कल एक्टिविटी का आयोजन

खबर सुनने के लिए यहां पर दबाए

पीएम श्री उत्क्रमित उच्च विद्यालय सुद्राक्षीपुर में मैथ एंड साइंस सर्कल एक्टिविटी का आयोजन

निजाम खान

जामताड़ा: कुंडहित प्रखंड अंतर्गत पीएम श्री उत्क्रमित उच्च विद्यालय सुद्राक्षीपुर में जे.ई.पी.सी. एवं सुभद्रा चेरिटेबल ट्रस्ट के संयुक्त तत्वावधान में कक्षा 6, 7 और 8 के विद्यार्थियों के लिए मैथ एंड साइंस सर्कल एक्टिविटी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य गणित और विज्ञान जैसे जटिल विषयों को सरल एवं रोचक गतिविधियों के माध्यम से बच्चों तक पहुँचाना तथा उनमें सीखने की जिज्ञासा और वैज्ञानिक सोच का विकास करना था।

कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों को विभिन्न प्रयोगों, खेल-आधारित गतिविधियों और आसान ट्रिक्स के जरिए गणितीय अवधारणाओं एवं विज्ञान के सिद्धांतों को सहज रूप से समझाया गया। गतिविधियों में बच्चों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और नए तरीके से सीखने का अनुभव प्राप्त किया। इस पहल से विद्यार्थियों में विषयों के प्रति रुचि बढ़ाने के साथ-साथ तार्किक एवं रचनात्मक सोच को भी प्रोत्साहन मिला।

इस एक्टिविटी का संचालन करने के लिए जामताड़ा से सेवानिवृत्त शिक्षक दुर्गा दास भंडारी और कंचन गोपाल मंडल प्रशिक्षक के रूप में उपस्थित रहे। दोनों प्रशिक्षकों ने अपने अनुभव और व्यावहारिक शिक्षण पद्धति के माध्यम से बच्चों को प्रेरित किया। कार्यक्रम का सफल संचालन सुभद्रा चेरिटेबल ट्रस्ट के जिला समन्वयक उदय शंकर भंडारी ने किया। विद्यालय परिवार ने इस पहल को विद्यार्थियों के शैक्षणिक विकास की दिशा में एक महत्वपूर्ण प्रयास बताते हुए भविष्य में भी ऐसे कार्यक्रम आयोजित करने की आवश्यकता पर बल दिया। मौके पर विद्यालय के प्रभारी प्रधानाध्यापक गौरी शंकर यादव सहित अन्य शिक्षक/शिक्षिकाएं एवं छात्र/छात्राएं मौजूद रहे।

और पढ़ें