विधानसभाध्यक्ष रवींद्रनाथ महतो ने नेमरा पहुंचकर स्वर्गीय रूपी सोरेन को दी श्रद्धांजलि, शोकाकुल परिवार के प्रति जताया संवेदना चतरा एसपी अनिमेष नैथानी की त्वरित कार्रवाई से नाबालिग की हत्या का खुलासा, एसपी अनिमेष नैथानी की कार्यशैली की जमकर हो रही है सराहना दुर्गा पूजा को लेकर जामताड़ा में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम, 160 स्थानों पर मजिस्ट्रेट तैनात कुंडहित प्रखंड क्षेत्र के विधवा महिलाओं को लगभग 7 महीने से नहीं मिली पेंशन राशि, दुर्गा पूजा से पहले बढ़ी चिंता स्वर्गीय रूपी सोरेन के निधन पर झामुमो फतेहपुर प्रखंड कार्यालय में शोक सभा, दी गई श्रद्धांजलि जामताड़ा में बाल संरक्षण इकाई के रिक्त पदों पर जल्द होगी नियुक्ति, बाल विवाह रोकने पर जोर

नाबालिग को बहला-फुसलाकर ले जाने के आरोप में युवक गिरफ्तार, न्यायिक हिरासत में भेजा गया

खबर सुनने के लिए यहां पर दबाए

नाबालिग को बहला-फुसलाकर ले जाने के आरोप में युवक गिरफ्तार, न्यायिक हिरासत में भेजा गया

 

जामताड़ा: बागडेहरी थाना पुलिस ने नाबालिग लड़की को बहला-फुसलाकर भगा ले जाने के मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। पुलिस के अनुसार बागडेहरी थाना कांड संख्या 16/2026, दिनांक 24 जुलाई 2026 में भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 96 एवं 3(5) के तहत मामला दर्ज किया गया था।

 

मामले में आरोपी की पहचान राज बाउरी, पिता मंटू बाउरी, निवासी शंकरपुर, थाना राजनगर, जिला बीरभूम (पश्चिम बंगाल) के रूप में हुई है। आरोप है कि उसने एक नाबालिग लड़की को बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गया था। घटना की शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी की तलाश शुरू की और उसे गिरफ्तार कर लिया।

 

गिरफ्तारी के बाद आरोपी को शुक्रवार, 25 जुलाई 2026 को न्यायालय में प्रस्तुत किया गया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। पुलिस ने बताया कि मामले की जांच जारी है तथा सभी पहलुओं की गहनता से पड़ताल की जा रही है। साथ ही नाबालिग से संबंधित मामलों में कानूनी प्रक्रिया के तहत आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।

और पढ़ें