स्वर्गीय रूपी सोरेन के निधन पर झामुमो फतेहपुर प्रखंड कार्यालय में शोक सभा, दी गई श्रद्धांजलि जामताड़ा में बाल संरक्षण इकाई के रिक्त पदों पर जल्द होगी नियुक्ति, बाल विवाह रोकने पर जोर जामताड़ा में चार विद्यालय बनेंगे मुख्यमंत्री उत्कृष्ट विद्यालय, आयुष्मान कार्ड में तेजी लाने का निर्देश चतरा एसपी अनिमेष नैथानी के त्वरित कार्रवाई से पंचायत भवन चोरीकांड का खुलासा, चार आरोपी गिरफ्तार; चोरी के सामान बरामद दुर्गा पूजा को लेकर चार थाना क्षेत्रों में पुलिस का फ्लैग मार्च,मैदान पर स्वयं उतरे पुलिस कप्तान शंभू कुमार सिंह राजा कोलियरी में दुर्गा पूजा पंडाल का उद्घाटन, विधानसभा अध्यक्ष रवींद्रनाथ महतो हुए शामिल

मतदाता सूची पुनरीक्षण: गणना प्रपत्र जमा करने की अंतिम तिथि आज, 5 अगस्त को प्रारूप सूची होगी प्रकाशित

खबर सुनने के लिए यहां पर दबाए

मतदाता सूची पुनरीक्षण: गणना प्रपत्र जमा करने की अंतिम तिथि आज, 5 अगस्त को प्रारूप सूची होगी प्रकाशित

राष्ट्र संवाद जामताड़ा। मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर)-2026 के तहत गणना चरण की समीक्षा को लेकर जिला समाहरणालय में विभिन्न मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक आयोजित की गई। बैठक में गणना प्रपत्र जमा करने एवं डिजिटाइजेशन की अंतिम तिथि 29 जुलाई होने की जानकारी देते हुए सभी पात्र मतदाताओं का नाम प्रारूप मतदाता सूची में शामिल कराने के लिए सहयोग की अपील की गई।

 

बैठक में बताया गया कि 5 अगस्त 2026 को प्रारूप मतदाता सूची प्रकाशित होगी। इसके बाद 5 अगस्त से 4 सितंबर तक दावा एवं आपत्ति प्राप्त किए जाएंगे तथा 3 अक्टूबर तक उनका निपटारा किया जाएगा। अंतिम मतदाता सूची का प्रकाशन 7 अक्टूबर 2026 को होगा। दावा एवं आपत्तियों के निष्पादन के लिए संबंधित ईआरओ एवं एईआरओ को मतदान केंद्र आवंटित किए गए हैं।

 

29 जुलाई पूर्वाह्न 10 बजे तक के आंकड़ों के अनुसार जिले में कुल 64,620 मतदाता एएसडीडी सूची में चिन्हित किए गए हैं। इनमें नाला विधानसभा क्षेत्र के 23,298 तथा जामताड़ा विधानसभा क्षेत्र के 41,322 मतदाता शामिल हैं। बताया गया कि एएसडीडी सूची में शामिल मतदाता दावा-आपत्ति अवधि के दौरान आवश्यक दस्तावेजों के साथ आवेदन देकर अपना नाम अंतिम मतदाता सूची में शामिल करा सकेंगे। बैठक में राजनीतिक दलों से शुद्ध, त्रुटिरहित एवं समावेशी मतदाता सूची तैयार करने में सक्रिय सहयोग की अपील की गई।

और पढ़ें