दुर्गा पूजा को लेकर जामताड़ा में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम, 160 स्थानों पर मजिस्ट्रेट तैनात कुंडहित प्रखंड क्षेत्र के विधवा महिलाओं को लगभग 7 महीने से नहीं मिली पेंशन राशि, दुर्गा पूजा से पहले बढ़ी चिंता स्वर्गीय रूपी सोरेन के निधन पर झामुमो फतेहपुर प्रखंड कार्यालय में शोक सभा, दी गई श्रद्धांजलि जामताड़ा में बाल संरक्षण इकाई के रिक्त पदों पर जल्द होगी नियुक्ति, बाल विवाह रोकने पर जोर जामताड़ा में चार विद्यालय बनेंगे मुख्यमंत्री उत्कृष्ट विद्यालय, आयुष्मान कार्ड में तेजी लाने का निर्देश चतरा एसपी अनिमेष नैथानी के त्वरित कार्रवाई से पंचायत भवन चोरीकांड का खुलासा, चार आरोपी गिरफ्तार; चोरी के सामान बरामद

बरसात में डेंगू-मलेरिया से बचाव के लिए सतर्क रहने की अपील

खबर सुनने के लिए यहां पर दबाए

जामताड़ा में बरसात के मौसम को देखते हुए जिला प्रशासन ने डेंगू, मलेरिया, चिकुनगुनिया और अन्य मच्छरजनित बीमारियों से बचाव के लिए लोगों से सतर्क रहने की अपील की है। प्रशासन ने कहा कि बारिश के दौरान जल जमाव से मच्छरों का प्रजनन तेजी से बढ़ता है, जिससे संक्रमण फैलने का खतरा अधिक हो जाता है।

प्रशासन ने लोगों से घर, आसपास और कार्यस्थलों पर पानी जमा नहीं होने देने, नियमित साफ-सफाई रखने तथा सप्ताह में कम से कम एक बार कूलर, पानी की टंकी और अन्य जल पात्रों को खाली कर साफ करने की सलाह दी है। इसके अलावा सोते समय मच्छरदानी का उपयोग करने, पूरे शरीर को ढकने वाले कपड़े पहनने और घरों में मच्छरों के प्रवेश को रोकने के लिए जाली लगाने की भी अपील की गई है। बड़े गड्ढों में जलभराव होने पर मिट्टी का तेल डालने और आवश्यकतानुसार कीटनाशक दवा का छिड़काव कराने की सलाह भी दी गई है।

प्रशासन ने कहा कि तेज बुखार, सिरदर्द, शरीर दर्द, आंखों के पीछे दर्द, उल्टी या अत्यधिक कमजोरी जैसे लक्षण दिखाई देने पर तुरंत नजदीकी सरकारी स्वास्थ्य केंद्र में जांच करानी चाहिए। सभी सरकारी स्वास्थ्य केंद्रों में जांच, उपचार और दवाएं निःशुल्क उपलब्ध हैं। जिला प्रशासन ने डेंगू और मलेरिया की रोकथाम के लिए जनभागीदारी को सबसे प्रभावी उपाय बताते हुए स्वच्छता अभियान में सहयोग की अपील की है।

और पढ़ें