स्वर्गीय रूपी सोरेन के निधन पर झामुमो फतेहपुर प्रखंड कार्यालय में शोक सभा, दी गई श्रद्धांजलि जामताड़ा में बाल संरक्षण इकाई के रिक्त पदों पर जल्द होगी नियुक्ति, बाल विवाह रोकने पर जोर जामताड़ा में चार विद्यालय बनेंगे मुख्यमंत्री उत्कृष्ट विद्यालय, आयुष्मान कार्ड में तेजी लाने का निर्देश चतरा एसपी अनिमेष नैथानी के त्वरित कार्रवाई से पंचायत भवन चोरीकांड का खुलासा, चार आरोपी गिरफ्तार; चोरी के सामान बरामद दुर्गा पूजा को लेकर चार थाना क्षेत्रों में पुलिस का फ्लैग मार्च,मैदान पर स्वयं उतरे पुलिस कप्तान शंभू कुमार सिंह राजा कोलियरी में दुर्गा पूजा पंडाल का उद्घाटन, विधानसभा अध्यक्ष रवींद्रनाथ महतो हुए शामिल

श्रावणी मेला के दौरान हंसडीहा में प्रशासनिक शिविर और मयूराक्षी कला मंच का उद्घाटन

खबर सुनने के लिए यहां पर दबाए

राजकीय श्रावणी मेला महोत्सव-2026 के अवसर पर हंसडीहा में प्रशासनिक शिविर एवं मयूराक्षी कला मंच का उद्घाटन विधायक प्रदीप यादव ने किया। कार्यक्रम के दौरान श्रद्धालुओं और कांवरियों के लिए की गई व्यवस्थाओं की जानकारी दी गई तथा सेवा कार्यों को और बेहतर बनाने पर जोर दिया गया।

 

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विधायक ने कहा कि बाबा बासुकीनाथ धाम आने वाले श्रद्धालुओं और कांवरियों की सेवा करना पुण्य का कार्य है। उन्होंने कहा कि देश-विदेश से आने वाले लाखों श्रद्धालुओं को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराना हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है।

 

हंसडीहा में श्रद्धालुओं के ठहरने के लिए 300 बेड क्षमता वाली टेंट सिटी बनाई गई है। इसके अलावा स्वास्थ्य शिविर, महिला एवं पुरुषों के लिए अलग-अलग शौचालय, शुद्ध पेयजल और अन्य आवश्यक सुविधाएं भी उपलब्ध कराई गई हैं, ताकि यात्रा के दौरान किसी प्रकार की असुविधा न हो।

 

उप विकास आयुक्त अनिकेत सचान ने कहा कि श्रावणी मेला के दौरान श्रद्धालुओं की सुरक्षा, सुविधा और सुगम यात्रा सुनिश्चित करने के लिए जिला प्रशासन पूरी तत्परता से कार्य कर रहा है। उन्होंने बताया कि हंसडीहा मार्ग से बाबा बासुकीनाथ धाम जाने वाले कांवरियों के लिए सभी आवश्यक व्यवस्थाएं की गई हैं और प्रशासन लगातार निगरानी रख रहा है, ताकि श्रद्धालुओं को सुरक्षित एवं बेहतर यात्रा का अनुभव मिल सके।

और पढ़ें