स्वर्गीय रूपी सोरेन के निधन पर झामुमो फतेहपुर प्रखंड कार्यालय में शोक सभा, दी गई श्रद्धांजलि जामताड़ा में बाल संरक्षण इकाई के रिक्त पदों पर जल्द होगी नियुक्ति, बाल विवाह रोकने पर जोर जामताड़ा में चार विद्यालय बनेंगे मुख्यमंत्री उत्कृष्ट विद्यालय, आयुष्मान कार्ड में तेजी लाने का निर्देश चतरा एसपी अनिमेष नैथानी के त्वरित कार्रवाई से पंचायत भवन चोरीकांड का खुलासा, चार आरोपी गिरफ्तार; चोरी के सामान बरामद दुर्गा पूजा को लेकर चार थाना क्षेत्रों में पुलिस का फ्लैग मार्च,मैदान पर स्वयं उतरे पुलिस कप्तान शंभू कुमार सिंह राजा कोलियरी में दुर्गा पूजा पंडाल का उद्घाटन, विधानसभा अध्यक्ष रवींद्रनाथ महतो हुए शामिल

दिसोम गुरु शिबू सोरेन की प्रथम पुण्यतिथि पर उत्कृष्ट विद्यार्थियों का सम्मान

खबर सुनने के लिए यहां पर दबाए

दुमका। दिसोम गुरु स्वर्गीय शिबू सोरेन की प्रथम पुण्यतिथि के अवसर पर जिला प्रशासन एवं शिक्षा विभाग, दुमका के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित विद्यालय स्तरीय निबंध, चित्रांकन एवं क्विज प्रतियोगिताओं के उत्कृष्ट प्रतिभागियों को जिला स्तर पर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर उपायुक्त अभिजीत सिन्हा एवं विधायक बसंत सोरेन ने विजेता विद्यार्थियों को पुरस्कार प्रदान कर उनका उत्साहवर्धन किया।

 

3 अगस्त को जिले के विभिन्न विद्यालयों में शिबू सोरेन के व्यक्तित्व, कृतित्व एवं सामाजिक योगदान पर आधारित प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया था। इनमें चयनित प्रतिभागियों को मंगलवार को सम्मानित किया गया।

 

चित्रांकन प्रतियोगिता में जिला मुख्यमंत्री उत्कृष्ट विद्यालय, दुमका के ऋषभ कुमार प्रथम, सीएम स्कूल ऑफ एक्सीलेंस कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय की प्रिया टुडू द्वितीय तथा +2 श्री रामकृष्ण उच्च विद्यालय के रित कुमार सिंह तृतीय रहे।

 

क्विज प्रतियोगिता में सीएम स्कूल ऑफ एक्सीलेंस कन्या की आर्या भारती प्रथम, परी प्रिया द्वितीय तथा दीपक कुमार मंडल और श्रद्धा रक्षित संयुक्त रूप से तृतीय स्थान पर रहे।

 

निबंध प्रतियोगिता में लक्ष्मी प्रिया कुमारी ने प्रथम, सोनम कुमार ने द्वितीय तथा संतोषी कुमारी ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। सभी विजेताओं को मोमेंटो एवं डिक्शनरी प्रदान की गई, जबकि अन्य प्रतिभागियों को सांत्वना पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। समारोह में शिक्षा विभाग के अधिकारी, शिक्षक एवं अन्य गणमान्य उपस्थित रहे।

और पढ़ें