बागडेहरी मंडल में बूथ सत्यापन व संगठन विस्तार पर बैठक आयोजित
बागडेहरी/जामताड़ा: भारतीय जनता पार्टी के बागडेहरी मंडल में बूथ सत्यापन एवं संगठन विस्तार को लेकर एक महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन किया गया। बैठक की अध्यक्षता मंडल अध्यक्षा सुभद्रा बावरी ने की। इस दौरान संगठन को और अधिक मजबूत बनाने, बूथ स्तर पर कार्यकर्ताओं की सक्रियता बढ़ाने पर विस्तार से चर्चा की गई।
बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में नाला विधानसभा क्षेत्र से भाजपा के पूर्व विधायक प्रत्याशी माधव चंद्र महतो उपस्थित रहे। उन्होंने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि भाजपा की मजबूती बूथ स्तर के संगठन पर निर्भर करती है। उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं से बूथ सत्यापन अभियान को गंभीरता से पूरा करने तथा अधिक से अधिक लोगों को संगठन से जोड़ने का आह्वान किया।
बैठक में प्रवासी कार्यकर्ता बिष्णु मंडल, रत्नाकर माजी, रानी घोष, नित्य बावरी, गुरुपद बावरी, तपन मंडल एवं सौरभ सुत्रधर सहित कई भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे। सभी ने संगठन विस्तार को गति देने, बूथ समितियों को सशक्त बनाने और आगामी चुनावों को लेकर सक्रियता बढ़ाने का संकल्प लिया। बैठक का समापन संगठन हित में सामूहिक रूप से कार्य करने के संदेश के साथ हुआ।









