स्वर्गीय रूपी सोरेन के निधन पर झामुमो फतेहपुर प्रखंड कार्यालय में शोक सभा, दी गई श्रद्धांजलि जामताड़ा में बाल संरक्षण इकाई के रिक्त पदों पर जल्द होगी नियुक्ति, बाल विवाह रोकने पर जोर जामताड़ा में चार विद्यालय बनेंगे मुख्यमंत्री उत्कृष्ट विद्यालय, आयुष्मान कार्ड में तेजी लाने का निर्देश चतरा एसपी अनिमेष नैथानी के त्वरित कार्रवाई से पंचायत भवन चोरीकांड का खुलासा, चार आरोपी गिरफ्तार; चोरी के सामान बरामद दुर्गा पूजा को लेकर चार थाना क्षेत्रों में पुलिस का फ्लैग मार्च,मैदान पर स्वयं उतरे पुलिस कप्तान शंभू कुमार सिंह राजा कोलियरी में दुर्गा पूजा पंडाल का उद्घाटन, विधानसभा अध्यक्ष रवींद्रनाथ महतो हुए शामिल

टेंट सिटी पहुंचे उपायुक्त, श्रद्धालुओं से लिया फीडबैक और स्वास्थ्य शिविर का किया निरीक्षण

खबर सुनने के लिए यहां पर दबाए

राजकीय श्रावणी मेला महोत्सव 2026 के दौरान श्रद्धालुओं की सुविधा और स्वास्थ्य सेवाओं की निगरानी को लेकर जिला प्रशासन लगातार सक्रिय है। इसी क्रम में उपायुक्त अभिजीत सिन्हा ने बासुकीनाथ स्थित टेंट सिटी का निरीक्षण कर वहां ठहरे श्रद्धालुओं से बातचीत की।

 

उपायुक्त ने श्रद्धालुओं से आवासन, पेयजल, साफ-सफाई, बिजली और सुरक्षा व्यवस्था के बारे में जानकारी ली। उन्होंने श्रद्धालुओं के अनुभव और सुविधाओं से जुड़े फीडबैक भी लिए तथा संबंधित अधिकारियों को आवश्यकतानुसार व्यवस्थाओं में सुधार करने का निर्देश दिया।

 

इसके बाद उपायुक्त ने मेला क्षेत्र के स्वास्थ्य शिविर का निरीक्षण किया। उन्होंने वहां चिकित्सकों और स्वास्थ्यकर्मियों की उपस्थिति, उपलब्ध चिकित्सा सुविधाओं और दवाओं के स्टॉक की जानकारी ली। उन्होंने विभिन्न दवाओं की जांच करते हुए निर्देश दिया कि शिविर में सभी जरूरी दवाएं पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध रहें, ताकि श्रद्धालुओं को जरूरत पड़ने पर तत्काल इलाज मिल सके।

 

उन्होंने स्वास्थ्यकर्मियों को श्रद्धालुओं के साथ संवेदनशील व्यवहार रखने और किसी भी स्वास्थ्य संबंधी समस्या पर तुरंत चिकित्सा सहायता उपलब्ध कराने का निर्देश दिया।

 

उपायुक्त ने कहा कि श्रावणी मेला के दौरान श्रद्धालुओं की सुविधा और स्वास्थ्य सुरक्षा प्रशासन की प्राथमिकता है। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को मेला क्षेत्र में स्वास्थ्य सेवाओं और अन्य व्यवस्थाओं की नियमित निगरानी जारी रखने का निर्देश दिया, ताकि श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की परेशानी न हो।

और पढ़ें