चतरा एसपी अनिमेष नैथानी की त्वरित कार्रवाई से नाबालिग की हत्या का खुलासा, एसपी अनिमेष नैथानी की कार्यशैली की जमकर हो रही है सराहना दुर्गा पूजा को लेकर जामताड़ा में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम, 160 स्थानों पर मजिस्ट्रेट तैनात कुंडहित प्रखंड क्षेत्र के विधवा महिलाओं को लगभग 7 महीने से नहीं मिली पेंशन राशि, दुर्गा पूजा से पहले बढ़ी चिंता स्वर्गीय रूपी सोरेन के निधन पर झामुमो फतेहपुर प्रखंड कार्यालय में शोक सभा, दी गई श्रद्धांजलि जामताड़ा में बाल संरक्षण इकाई के रिक्त पदों पर जल्द होगी नियुक्ति, बाल विवाह रोकने पर जोर जामताड़ा में चार विद्यालय बनेंगे मुख्यमंत्री उत्कृष्ट विद्यालय, आयुष्मान कार्ड में तेजी लाने का निर्देश

कुंडहित में हुई बीएलबीसी की बैठक, फसल बीमा पर विशेष चर्चा 

खबर सुनने के लिए यहां पर दबाए

कुंडहित में हुई बीएलबीसी की बैठक, फसल बीमा पर विशेष चर्चा कुंडहित प्रखंड कार्यालय सभागार में बुधवार को बीएलबीसी की बैठक आयोजित की गई। बैठक में डीएलएम जामताड़ा ए.एन. सिन्हा, नाबार्ड की ओर से दीपिका तिर्की सहित विभिन्न बैंकों के अधिकारी एवं कर्मी मौजूद रहे।बैठक का मुख्य एजेंडा फसल बीमा योजना रहा। अधिकारियों ने कहा कि फसल बीमा योजना का लाभ अधिक से अधिक किसानों तक पहुंचाया जाए, ताकि प्राकृतिक आपदा या किसी अन्य कारण से फसल को नुकसान होने पर किसानों को बीमा के माध्यम से मुआवजा मिल सके। बैठक में बैंक एवं सरकारी कार्यालयों के बीच बेहतर समन्वय स्थापित कर योजनाओं को प्रभावी ढंग से धरातल पर उतारने पर भी चर्चा हुई। इसके अलावा मुद्रा लोन को बढ़ावा देने, स्वयं सहायता समूहों के अधिक से अधिक ऋण स्वीकृत करने तथा केसीसी ऋण को लेकर बैंकवार समीक्षा की गई। सभी बैंक अधिकारियों से उनके बैंक में स्वीकृत किए गए केसीसी ऋण की जानकारी ली गई। वहीं, बैठक में नीलाम पत्र से संबंधित मामलों पर भी चर्चा की गई। अधिकारियों ने बैंक एवं संबंधित विभागों के बीच बेहतर तालमेल के साथ कार्य करते हुए पात्र लाभुकों को सरकारी योजनाओं और बैंकिंग सुविधाओं का लाभ उपलब्ध कराने पर जोर दिया। मौके पर प्रखंड कर्मियों के साथ क्षेत्र के अधिकतर बैंको के कर्मी उपस्थित थे।

और पढ़ें