स्वर्गीय रूपी सोरेन के निधन पर झामुमो फतेहपुर प्रखंड कार्यालय में शोक सभा, दी गई श्रद्धांजलि जामताड़ा में बाल संरक्षण इकाई के रिक्त पदों पर जल्द होगी नियुक्ति, बाल विवाह रोकने पर जोर जामताड़ा में चार विद्यालय बनेंगे मुख्यमंत्री उत्कृष्ट विद्यालय, आयुष्मान कार्ड में तेजी लाने का निर्देश चतरा एसपी अनिमेष नैथानी के त्वरित कार्रवाई से पंचायत भवन चोरीकांड का खुलासा, चार आरोपी गिरफ्तार; चोरी के सामान बरामद दुर्गा पूजा को लेकर चार थाना क्षेत्रों में पुलिस का फ्लैग मार्च,मैदान पर स्वयं उतरे पुलिस कप्तान शंभू कुमार सिंह राजा कोलियरी में दुर्गा पूजा पंडाल का उद्घाटन, विधानसभा अध्यक्ष रवींद्रनाथ महतो हुए शामिल

विकसित भारत जी राम जी योजना को लेकर एक दिवसीय प्रशिक्षण सह कार्यशाला आयोजित

खबर सुनने के लिए यहां पर दबाए

फतेहपुर प्रखंड सभागार में बुधवार को विकसित भारत जी राम जी योजना को लेकर प्रखंड स्तरीय एक दिवसीय प्रशिक्षण सह कार्यशाला आयोजित की गई। कार्यक्रम का उद्घाटन प्रखंड प्रमुख अरविंद कुमार मुर्मू एवं प्रखंड विकास पदाधिकारी प्रेम कुमार दास ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया।

कार्यशाला में प्रखंड कार्यक्रम पदाधिकारी, पशुपालन विभाग के चिकित्सक, प्रखंड पंचायत राज पदाधिकारी, प्रखंड कृषि पदाधिकारी, सभी पंचायतों के मुखिया, सहायक अभियंता, कनीय अभियंता, पंचायत सचिव, रोजगार सेवक एवं मेट सहित संबंधित कर्मियों ने भाग लिया।

प्रशिक्षण का संचालन प्रखंड कार्यक्रम पदाधिकारी एवं सहायक अभियंता ने किया। प्रोजेक्टर के माध्यम से प्रतिभागियों को योजना के प्रावधानों, कार्यों के चयन, अनुमोदन एवं क्रियान्वयन की प्रक्रिया के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई।

60 प्रतिशत पक्का और 40 प्रतिशत कच्चा कार्य

प्रशिक्षण के दौरान बताया गया कि योजना के तहत 60 प्रतिशत पक्का संरचना कार्य एवं 40 प्रतिशत कच्चा कार्य कराया जाएगा। निजी कार्यों की तुलना में सामाजिक उपयोगिता वाले कार्यों को प्राथमिकता देने की बात कही गई। कार्यों के चयन एवं क्रियान्वयन में निर्धारित नियमों का पालन करने पर भी जोर दिया गया।

कार्यशाला में योजना के अनुमोदन की प्रक्रिया में किए गए बदलाव की जानकारी देते हुए बताया गया कि अब योजनाओं का अनुमोदन जिला स्तर से किया जाएगा। योजना को अधिक पारदर्शी एवं प्रभावी तरीके से लागू करने को लेकर संबंधित पदाधिकारियों एवं कर्मियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।

प्रखंड प्रमुख अरविंद कुमार मुर्मू ने कहा कि योजना में ग्राम सभा से लेकर कार्य की स्वीकृति, क्रियान्वयन एवं भुगतान तक की पूरी प्रक्रिया ऑनलाइन दर्ज की जाएगी। इससे योजनाओं की निगरानी के साथ अभिलेखों के संधारण में भी पारदर्शिता आएगी।

प्रशिक्षण के दौरान मुखिया, पंचायत सचिव, रोजगार सेवक एवं मेट को योजना के तहत कार्यों के चयन और क्रियान्वयन में निर्धारित प्रावधानों का पालन करने तथा सामाजिक उपयोगिता वाले कार्यों को प्राथमिकता देने की जानकारी दी गई। कार्यशाला का उद्देश्य पंचायत स्तर पर योजना के बेहतर क्रियान्वयन को लेकर संबंधित प्रतिनिधियों एवं कर्मियों को आवश्यक जानकारी उपलब्ध कराना रहा।

और पढ़ें