झारखंड विधानसभा सचिवालय में फरार्श के पद पर कार्यरत मो. बुलंद अख्तर अंसारी के निधन पर शुक्रवार को विधानसभा सचिवालय में शोक सभा आयोजित की गई। दोपहर 12:45 बजे आयोजित शोक सभा में सचिवालय के अधिकारियों और कर्मचारियों ने दिवंगत कर्मचारी को श्रद्धांजलि दी।
मो. बुलंद अख्तर अंसारी रांची के कुम्हार टोली के निवासी थे। उन्होंने वर्ष 2007 में झारखंड विधानसभा सचिवालय में फरार्श के पद पर योगदान दिया था और सचिवालय में अपनी सेवाएं दे रहे थे।
शोक सभा में प्रभारी सचिव रंजीत कुमार ने शोक संदेश पढ़ा। इसके बाद विधानसभा सचिवालय के अधिकारियों और कर्मचारियों ने दिवंगत की आत्मा की शांति के लिए दो मिनट का मौन रखा।
शोक सभा के बाद प्रभारी सचिव ने शोक संदेश दिवंगत के परिजनों को भेजने का निर्देश दिया। अधिकारियों और कर्मचारियों ने उनके निधन पर गहरा शोक व्यक्त करते हुए परिजनों के प्रति संवेदना प्रकट की।









