वर्तमान सरकार में सिर्फ खनिज संपदा की लूट की जा रही है, जल्द होगा आंदोलन:माधव चंद्र महतो
निजाम खान
जामताड़ा: नाला विधानसभा से भाजपा के पूर्व विधायक प्रत्याशी माधव चंद्र महतो इस समय वर्तमान सरकार पर काफी आक्रामक नजर आ रहे हैं। उनका कहना है कि सरकार के कार्यकाल में सिर्फ और सिर्फ खनिज संपदा की लूट की जा रही है ।माफियाओं की नजर खनिज संपदा में है और वह खनिज संपदा को लूटने में लगे हैं और वर्तमान की सरकार मौन धारण किए हुए हैं । उन्होंने कड़ी चेतावनी देते हुए कहा कि आने वाले दिनों में जल्द ही खनिज संपदाओं की लूट न हो ,अवैध कारोबार पर लगाम लगे इसको लेकर पहले दिन मसाल जुलूस निकाला जाएगा।दूसरे दिन धरना-प्रदर्शन किया जायेगा।मौके पर भाजपा के कुंडहित मंडल अध्यक्ष वरुण मंडल, गया प्रसाद मंडल आदि मौजूद थे।








